PM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2026 10:56 IST2026-05-10T10:56:10+5:302026-05-10T10:56:17+5:30

Bengaluru traffic advisory: नाइस रोड, अम्ब्रेला जंक्शन और एचएएल एयरपोर्ट रोड सहित प्रमुख सड़कों पर सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कई यात्रा प्रतिबंध लागू हैं।

PM Modi in Bengaluru Check the route map today these major roads will be closed | PM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

PM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

Bengaluru traffic advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बेंगलुरु के दौरे पर हैं। पीएम के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रविवार सुबह से ही शहर के कई प्रमुख हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू है।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

पीएम मोदी आज सुबह 9:00 बजे HAL एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के 45वें स्थापना दिवस और श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम यहां नवनिर्मित 'ध्यान मंदिर' का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख ट्रैफिक प्रतिबंध (सुबह 5:00 से दोपहर 3:00 बजे तक)

पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन समयों के बीच अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें:

HAL एयरपोर्ट रोड: ओल्ड एयरपोर्ट रोड से डीजीसीए (DGCA) कार्यालय तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
अम्ब्रेला जंक्शन: गेट नंबर 30 की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ आवाजाही बंद रहेगी।
NICE रोड: सोमपुरा क्लोवरलीफ जंक्शन और कनकपुरा रोड के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

पार्किंग के लिए दिशा-निर्देश

इन क्षेत्रों में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी:

1. ओल्ड एयरपोर्ट रोड (SD रोड जंक्शन से ट्रिनिटी जंक्शन तक)
2. HAL गेट नंबर 30 रोड
3. एयरपोर्ट एग्जिट रोड

ड्रॉप-ऑफ पॉइंट: मराठहल्ली या व्हाइटफील्ड से आने वाले लोग सुबह 8:30 बजे से पहले एयरपोर्ट एग्जिट रोड के गेट नंबर 2 पर यात्रियों को छोड़ सकते हैं।

वैकल्पिक मार्ग 

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यात्री इन रास्तों का उपयोग कर सकते हैं:

 प्रस्थान स्थल   - गंतव्य/डायवर्जन रूट 

तुम कुरु रोड -  CMT-  जंक्शन से राजकुमार पुण्यभूमि रोड का उपयोग करें। 
मागड़ी रोड- सुमनहल्ली जंक्शन से मार्ग बदलें।
मैसूर रोड- नयंदहल्ली जंक्शन और आउटर रिंग रोड (ORR) का उपयोग करें। 
बन्नेरघट्टा रोड- हरिनगर क्रॉस और जम्बूसवारी दिन्ने रोड का मार्ग लें।

पार्किंग स्थल:

शहर की ओर से आने वाले वाहन सुरंजन दास रोड पर स्थित HAL बस यार्ड में पार्क किए जा सकते हैं। अन्य यात्री मुरुगेशपाल्या के सर एम. विश्वेश्वरैया कॉलेज ग्राउंड का उपयोग कर सकते हैं।

बेंगलुरु पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें।

Web Title: PM Modi in Bengaluru Check the route map today these major roads will be closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे