लाइव न्यूज़ :

बाबा हरदेव महाराज के बाद उनकी बेटी सुदीक्षा बनेंगी निरंकारी मिशन की प्रमुख

By स्वाति सिंह | Updated: July 17, 2018 15:51 IST

सुदीक्षा मंगलवार को बुराड़ी रोड के पास निरंकारी आध्यात्मिक आश्रम में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: सामयिक सदगुरु  माता सविंदर हरदेव महाराज ने सोमवार को अपनी छोटी बेटी सुदीक्षा को संत निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक प्रमुख घोषित किया है।बता दें कि माता सविंदर हरदेव महाराज दो साल पहले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मृत्यु के बाद गुरु बनीं थीं। खबरों कि माने तो सुदीक्षा मंगलवार को बुराड़ी रोड के पास निरंकारी आध्यात्मिक आश्रम में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

ये भी पढ़ें: अलविदा रीता भादुड़ी: अनिल कपूर समेत फैंस ने नम आंखों से सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से दी श्रद्धांजलि

सुदीक्षा की 33 साल की हैं, उनके पति अवनीश सेतिया की भी दो साल पहले बाबा हरदेव सिंह के साथ सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसी वक्त से सुदीक्षा के मिशन का गुरु बनाने की चर्चा थीं। लेकिन जब उनके परिजनों ने इस बात की इजाजत नहीं दी तब हरदेव सिंह की पत्नी सविंदर हरदेव महाराज को मिशन का गुरु बनाया गया।गौरतलब है कि बाबा हरदेव सिंह की तीन पुत्रियां है, सुदीक्षा उनमे सबसे छोटी है।

ये भी पढ़ें: गोरक्षा के नाम पर हिंसा की इजाजत नहीं दे सकती सरकार, संसद बनाए कानून: SC

खबरों कि मानें तो पिता और पति की मृत्यु के बाद से ही सुदीक्षा ने मिशन के काम को देखना शुरू कर दिया था। अभी फिलहाल कई दिनों से उनके मां की तबियत खराब है। इसके कारण वह काफी समय से मिशन के कामों में नियमित तौर से हिस्सा नहीं ले पा रही थी। जिसके बाद सुदीक्षा ने मिशन की गतिविधियों को संभाला है। और इसलिए इन्हें गुरु बनाने का फैसला लिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार