लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमपात में फंसे 20 घुमंतू परिवारों को मदद मुहैया कराई गई

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:37 IST

Open in App

कठुआ (जम्मू-कश्मीर), 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी हिमपात में फंसे कम से कम 20 घुमंतू परिवारों को जिला प्रशासन ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बानी के ऊपरी क्षेत्रों में हरियाली वाले मैदानों की तलाश में मौसमी प्रवास करने वाले इन परिवारों की कम से कम 30 भेड़ और बकरियां भारी हिमपात और मूसलाधार वर्षा के चलते जान गंवा चुकी हैं।

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हिमपात जबकि मैदानी इलाकों में वर्षा हुई थी। हालांकि शनिवार सुबह सूरज निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

अधिकारियों ने कहा कि गुज्जर, बकरवाल और गड्डी समुदायों के 20 से अधिक प्रवासी परिवार और उनके पशु बानी तहसील के सरथाल-चटेरगाला में हुई भारी हिमपात में फंस गए थे।

कठुआ के उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि यह क्षेत्र काफी सुदूर है और फिलहाल यहां हिमपात होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद फंसे हुए परिवारों को भोजन, आश्रय, चिकित्सा सहायता और मंबल समेत हर संभव मदद मुहैया कराई गई है।

उन्होंने कहा कि बानी प्रशासन को हालात पर करीबी नजर रखने और परिवारों को आवश्यक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना