लाइव न्यूज़ :

Asaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2025 13:32 IST

Asaram Bapu gets interim bail: सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उनकी जमानत अवधि के दौरान निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। 

Open in App
ठळक मुद्देआसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दीशीर्ष अदालत ने बापू को निर्देश दिया है कि वे सबूतों से छेड़छाड़ न करेंउनकी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

नई दिल्ली: बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 85 वर्षीय आसाराम बापू को निर्देश दिया है कि वे सबूतों से छेड़छाड़ न करें। 

बापू का फिलहाल जोधपुर के आरोग्य मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। वे जोधपुर सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। बता दें कि धर्मगुरु आसाराम बापू दिल के मरीज हैं और उन्हें पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उनकी जमानत अवधि के दौरान निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। 

आसाराम बापू को जोधपुर की एक अदालत ने अपने आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। 2023 में, उन्हें गुजरात की एक अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में एक महिला शिष्य के साथ कई मौकों पर बलात्कार करने के आरोप में दोषी ठहराया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला