लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में हो रही गतिविधियों पर बोली सेना, सीजफायर का उल्लंघन तो नहीं पर घुसपैठ हुई है तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 20, 2021 16:07 IST

जम्मू कश्मीर में एलओसी तथा पाकिस्तान से सटी सीमा पर इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं रूक जाने से सेना खुश तो है पर घुसपैठ के बढ़ते प्रयासों के कारण उसकी परेशानी बढ़ती जा रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देसंघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं रूकी है लेकिन घुसपैठ तेज घुसपैठ के प्रयासों में  12 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैंसक्रिय विदेशी आतंकियों की संख्या  70 से 80 के बीच है

जम्मू : जम्मू कश्मीर में एलओसी तथा पाकिस्तान से सटी सीमा पर इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं रूक जाने से सेना खुश तो है पर घुसपैठ के बढ़ते प्रयासों के कारण उसकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यह चिंता सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जीओसी ले जनरल डीपी पांडे ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए व्यक्त की।

हालांकि वे इस पर भी खुशी जताते थे कि घुसपैठ की दर्जनों कोशिशों में पाक सेना दो में कामयाब रही है और कितने आतंकी घुसने में कामयाब रहे हैं, इसके प्रति कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं था । वे बताते थे कि राजौरी तथा पुंछ के जुड़वा जिलों में सबसे ज्यादा घुसपैठ के प्रयासों को अंजाम दिया गया जहां 12 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं ।

हालांकि उनका कहना था कि उड़ी में भी इस साल पहली बार घुसपैठ की कोशिश की गई है जहां दो दिनों से घुसपैठियों के साथ गोलीबारी चल रही है और तलाशी अभियान भी जारी है। जीओसी ने आश्वासन दिया कि सेना किसी को भी शांति भंग नहीं करने देगी और एलओसी की पवित्रता भी भंग नहीं करने देगी।

कश्मीर में सक्रिय विदेशी आतंकियों की संख्या के प्रति जीओसी कश्मीर पुलिस के आईजी और डीजीपी द्वारा पेश किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहते थे कि उनके मुताबिक, यह संख्या 70 से 80 के बीच है और सेना जल्द ही उनका भी सफाया कर देगी।

ले जरनल पांडे कहते थे कि मुठभेड़ों के दौरान सेना स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर स्थानीय आतंकियों को सुधरने का मौका देना चाहती है पर वे विदेशी आतंकियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते क्योंकि उन्हें मार गिराना ही सुरक्षाबलों का लक्ष्य है जो शांति भंग करने के इरादों से उस पार से आए हैं ।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो