लाइव न्यूज़ :

'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

By अंजली चौहान | Updated: October 15, 2025 09:36 IST

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2025: 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर, देश भर के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति और 'भारत के मिसाइल मैन' को उनके दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति योगदान के लिए याद किया।

Open in App

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2025: आज, 15 अक्तूबर के दिन भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया और उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा, "डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को प्रज्वलित किया और हमारे देश को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि सफलता के लिए विनम्रता और कड़ी मेहनत बेहद ज़रूरी है। हम उनके द्वारा देखे गए भारत का निर्माण करते रहें... एक ऐसा भारत जो मजबूत, आत्मनिर्भर और करुणामय हो।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की वैज्ञानिक और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में कलाम की भूमिका पर प्रकाश डाला। 

राकांपा की सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई नेताओं ने दिवंगत राष्ट्रपति को उनके अनुशासन, ज्ञान और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए याद किया।

 

शिवकुमार ने कहा कि कलाम के जीवन ने पीढ़ियों को निडर होकर सपने देखने और भारत की प्रगति के लिए अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। एपीजे अब्दुल कलाम जयंती 2025: भारत के 'जनता के राष्ट्रपति' और 'मिसाइल मैन' के बारे में 7 कम ज्ञात तथ्य।

टॅग्स :ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामबर्थडे स्पेशलनरेंद्र मोदीमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतगुजरात नगर निगम चुनाव 2026: अहमदाबाद में 192 में से 158, राजकोट में 72 में से 65 और सूरत में भाजपा ने 127 में से 115 सीटें जीतकर रचा इतिहास?

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतExit poll results 2026: बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिल पोल रिजल्ट की तारीख, समय