लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर जिस कॉलेज के छात्र हैं, अमित शाह उस कॉलेज के प्रिंसिपल हैं: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: June 9, 2019 05:57 IST

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘किशोर की तुलना में अमित शाह बड़े चुनावी रणनीतिकार हैं और जहाँ तक चुनावी रणनीति का सवाल है, भाजपा प्रमुख उस कॉलेज के प्रिसिंपल हैं जिसमें प्रशांत किशोर अभी तक छात्र हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल नेतृत्व और किशोर, दोनों ही इस नियुक्ति के बारे में खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में 18 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें हासिल की।

कोलकाता, आठ जून: पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कथित तौर पर सेवाएं लेने की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा है कि वह अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) से बड़े रणनीतिकार नहीं हैं। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘किशोर की तुलना में अमित शाह बड़े चुनावी रणनीतिकार हैं और जहाँ तक चुनावी रणनीति का सवाल है, भाजपा प्रमुख उस कॉलेज के प्रिसिंपल हैं जिसमें प्रशांत किशोर अभी तक छात्र हैं।’’

भाजपा महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की जनता का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर से भरोसा उठ चुका है और कोई भी चुनावी रणनीतिकार इस चीज को बदल नहीं सकता। किशोर ने गुरुवार को यहां तृणमूल प्रमुख से मुलाकात की थी, जिससे निकट भविष्य में उनके ममता के साथ काम करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, ताकि टीएमसी को राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने और 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल पर अपनी पकड़ बनाए रखने में मदद मिल सके।

बहरहाल, तृणमूल नेतृत्व और किशोर, दोनों ही इस नियुक्ति के बारे में खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि, टीएमसी सूत्रों ने बताया कि किशोर के अपनी टीम के साथ जुलाई से बंगाल में काम करने की संभावना है। गौरतलब है कि हालिया लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में 18 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें हासिल की।

टॅग्स :कोलकाताप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां