लाइव न्यूज़ :

हिंदी दिवस के मौके पर अमित शाह का देश के नाम संदेश, कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: September 14, 2024 09:35 IST

Hindi Diwas 2024: हिंदी दिवस पर, अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी स्थानीय भाषाओं की पूरक है, आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए।

Open in App

Hindi Diwas 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई दी है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए अमित शाह ने वीडियो के जरिए एक संदेश भी दिया है। राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा को सेलिब्रेट करने का यह दिन हर भारतीय के लिए खास है। अमित शाह ने इस दिन की महत्ता बताते हुए समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि सभी भारतीय भाषाएँ हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किये बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिंदी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री ने वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ""इस साल का 'हिंदी दिवस' हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 14 सितंबर 1946 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह अपने 75 साल पूरे कर रहा है और हम इस साल राजभाषा की हीरक जयंती मनाने जा रहे हैं। हिंदी राजभाषा और हमारे सभी राज्यों की भाषाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है।"

शाह ने कहा, "हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हिंदी और किसी स्थानीय भाषा के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की मित्र है। चाहे वह गुजराती हो, मराठी हो या तेलुगु, हर भाषा हिंदी को ताकत देती है और हिंदी हर भाषा को ताकत देती है।"

गृह मंत्री ने आगे कहा, “पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदी और स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए बहुत काम हुआ है। पीएम मोदी ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में भाषण देकर दुनिया के सामने हिंदी के महत्व को रखा है और हमारे देश में अपनी भाषाओं के प्रति रुचि भी बढ़ाई है। आने वाले दिनों में राजभाषा विभाग आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में हिंदी से अनुवाद के लिए एक पोर्टल भी ला रहा है, जिसके माध्यम से चाहे वह पत्र हो या भाषण, हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बहुत ही कम समय में उसका सभी भाषाओं में अनुवाद कर सकेंगे।”

बता दें कि हिंदी दिवस के मौके पर हर बड़ी हस्ती देशवासियों को शुभकामनाएं दे रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 'हिंदी दिवस' के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस बात पर प्रकाश डाला कि हिंदी राष्ट्र की संस्कृति, भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतिनिधित्व करती है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, "इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिंदी हमारी संस्कृति, भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक है।" सीएम धामी ने कहा, "किसी भी देश की भाषा उसकी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने में मदद करती है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान भी है। हिंदी देश की एकता और अखंडता का आधार भी है। यह एक सतत अनुष्ठान भी है जो हमें हमारी परंपराओं और हमारी विरासत से अवगत कराता है।"

दरअसल, 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। 1953 से 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसअमित शाहभारतहिन्दीहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला