लाइव न्यूज़ :

सभी राजनीतिक दलों में है कुनबा-परस्ती : रागिनी नायक

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:29 IST

Open in App

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने शुक्रवार को कहा कि सभी राजनीतक दलों में भाई भतीजावाद है और अगर ऐसा नहीं होता तो सत्तारूढ़ दल समेत अन्य दलों के कई नेता उभर कर सामने नहीं आये होते । हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें अध्यक्ष का पद एक परिवार के लिये आरक्षित है।कांग्रेस में भाई भतीजावाद के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुये, रागिनी ने कहा, ‘‘यह कुनबा परस्ती दूसरे राजनीतिक दलों में नहीं होती तो (केंद्रीय मंत्री) अनुराग ठाकुर, (भाजपा सचिव) पंकजा मुंडे, (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) अखिलेश यादव जैसे राजनेता उभर कर सामने नहीं आये होते ।’’ एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये चुनाव जून में होना था लेकिन कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस बीच कुनबा परस्ती के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रंधीर शर्मा ने कहा, ‘‘कांग्रेस में जहां तक भाई भतीजावाद का संबंध है, उस पार्टी में अध्यक्ष का पद एक परिवार के लिये आरक्षित है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी में नेताओं को ऊंचा स्थान उनकी कठिन मेहनत के बल पर प्राप्त है । उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार बार चुनाव जीता है और उनके प्रदर्शन को देखते हुये उन्हें हाल ही में कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रोन्नति मिली है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में यहां मीडिया को संबोधित कर रही थी । मुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता पूरे देश में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुये रागिनी मुद्रीकरण पाइपलाइन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर बरसीं ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो योजना बनायी है वह उस ‘संपति की दिन दहाड़े डकैती’ है, जिसे बनाने में कांग्रेस सरकारों को छह दशक से अधिक का समय लग गया । कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ने सत्ता में रहते हुये घाटे में चल रही संपत्ति का मुद्रीकरण किया, जो नरेंद्र मोदी सरकार के प्रस्ताव के विपरीत है। रागिनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों जैसी महत्वपूर्ण और प्रमुख संपत्तियों को नहीं बेचा । उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमेशा सुनिश्चित किया कि मुद्रीकरण में कोई एकाधिकार नहीं हो क्योंकि हमने मानदंडों के आधार पर संपत्ति का चयन किया ।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 अगस्त को महत्वाकांक्षी छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन का अनावरण किया, जिसमें बुनियादी ढांचा क्षेत्रों जैसे यात्री ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से लेकर हवाई अड्डों, सड़कों और स्टेडियमों तक में निजी कंपनियों को शामिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई