लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया अपना नामांकन, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: April 25, 2024 12:43 PM

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे।उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे।कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा।

कनौज: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले कन्नौज लोकसभा सीट से सपा ने पिछले सोमवार को मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया था। 

वर्ष 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भतीजे हैं। अखिलेश यादव 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। 

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं। वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं। अखिलेश यादव वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। 

वह 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिये नामांकन गुरुवार 25 अप्रैल को शुरू होंगे। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Palamu: 'मेरे पास साइकिल भी नहीं है', झारखंड की चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतLok Sabha Election 2024: हैदराबाद में अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: परमात्मा से बात भटकती आत्मा पर अटकी

भारतLok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर कटाक्ष- "उन्हें बहुत अधिक महत्व न दें"

भारतमल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी के 'रायबरेली' तंज दी प्रतिक्रिया, कहा- "क्या आडवाणी, वाजपेई ने नहीं..."

भारत अधिक खबरें

भारतAssam HS Result 2024: इस तारीख को बोर्ड कर सकता है 12वीं के जारी रिजल्ट, यहां देखें कैसे करना होगा चेक

भारतब्लॉग: समाज की मानसिकता दर्शाती सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी

भारतDelhi High Court: 'शादीशुदा हैं, दूसरे से बना लिए शारीरिक संबंध, गलत बात नहीं', दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा

भारतब्लॉग: बाल विवाह रोकने के लिए अदालत का ठोस कदम सराहनीय

भारतव्हाट्सएप ने भारत में लगभग 80 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया, 1 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच की कार्रवाई