लाइव न्यूज़ :

AIIMS Delhi: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया को तीन महीने का और सेवा विस्तार मिलने की संभावना, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2022 13:21 IST

AIIMS Delhi: एम्स के जिन तीन डॉक्टरों के नामों की सिफारिश पहले की गई थी, वे थे एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन, एम्स ट्रॉमा सेंटर और हड्डी रोग विभाग के प्रमुख राजेश मल्होत्रा और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर प्रमोद गर्ग।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल 24 मार्च को खत्म होना था पर तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। एम्स के शीर्ष निर्णय लेने वाले संस्थान निकाय द्वारा अनुमोदित तीन डॉक्टरों के नाम अंतिम अनुमोदन के लिए एसीसी को भेजे गए थे।

AIIMS Delhi: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया को तीन महीने का और सेवा विस्तार मिलने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां एम्स के निदेशक पद के लिए नामों के एक व्यापक पैनल की मांग 20 जून को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने की, जिसके बाद उन्हें कार्यकाल विस्तार मिलने की उम्मीद है। डॉ. गुलेरिया को 28 मार्च, 2017 को पांच साल की अवधि के लिए एम्स, नई दिल्ली के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

उनका कार्यकाल 24 मार्च को खत्म होना था पर उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। इस साल मार्च में, एक खोज-सह-चयन समिति द्वारा चुने गए और बाद में एम्स के शीर्ष निर्णय लेने वाले संस्थान निकाय द्वारा अनुमोदित तीन डॉक्टरों के नाम अंतिम अनुमोदन के लिए एसीसी को भेजे गए थे।

कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत एवं पेंशन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 20 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है, “...एसीसी में सक्षम प्राधिकारी ने एसीसी के विचार के लिए नामों का एक व्यापक पैनल भेजने के अनुरोध के साथ तत्काल प्रस्ताव वापस करने का निर्देश दिया है।”

एम्स के जिन तीन डॉक्टरों के नामों की सिफारिश पहले की गई थी, वे थे एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन, एम्स ट्रॉमा सेंटर और हड्डी रोग विभाग के प्रमुख राजेश मल्होत्रा और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर प्रमोद गर्ग।

टॅग्स :एम्सदिल्लीRandeep Guleria
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल