लाइव न्यूज़ :

बाढ़ के बाद अब दिल्ली में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा, सुरक्षित रहने के लिए बरतें ये सावधानियां

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 20:14 IST

चिकित्सकों का कहना है कि मलेरिया और हैजा आजकल आम बात है। पानी से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। लोगों को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए। सलाह है कि भावित घातक बीमारियों से खुद को बचाने के लिए उचित सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ से बेहाल दिल्ली की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं दिल्ली के सामने नया संकट डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का हैबीमारियों से खुद को बचाने के लिए उचित सावधानी बरतना महत्वपूर्ण

नई दिल्ली: यमुना में उफान के कारण बाढ़ से बेहाल दिल्ली की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। यमुना का जलस्तर घटने के बाद कुछ इलाकों से पानी तो निकल गया है लेकिन अपने पीछे गंदगी का अंबार छोड़ गया है। दिल्ली के सामने नया संकट डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार डेंगू वायरस (डीईएनवी) के कारण होने वाला एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है। फिलहाल दिल्ली में इसे फैलाने वाले मच्छरों के फलने-फूलने के लिए बिलकुल अनूकुल स्थिति है।  एक अनुमान के अनुसार हर साल डेंगू के 100-400 मिलियन संक्रमण होते हैं, जिससे दुनिया की लगभग आधी आबादी खतरे में पड़ जाती है। 

चिकित्सकों का कहना है कि उच्च तापमान, सिरदर्द, शारीरिक दर्द, मतली और दाने इसके सबसे विशिष्ट लक्षण हैं। अधिकांश लोग 1 से 2 सप्ताह में ठीक भी हो जाते हैं।  कुछ डेंगू रोगियों को गंभीर बीमारी हो जाती है और उन्हें अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता होती है। बाढ़ के दौरान सड़कों पर इकट्ठा हुए गंदे पानी में खेलने वालों पर इसका सबसे बड़ा खतरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अभी से सतर्कता नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में स्थिति भयावह हो सकती है। 

चिकित्सकों का कहना है कि मलेरिया और हैजा आजकल आम बात है। पानी से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। लोगों को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए। सलाह है कि भावित घातक बीमारियों से खुद को बचाने के लिए उचित सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

ये उपाय करें

मच्छरों को अपने और अपने परिवार से दूर रखने के लिए कीट निरोधक जेल लगाएं। लेकिन यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि दो महीने से छोटे बच्चों को कभी भी इन उत्पादों के संपर्क में नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षात्मक कपड़े पहनना भी जरूरी है। 

जब आप ऐसे समय में बाहर हों जब मच्छरों की गतिविधि अपने उच्चतम स्तर पर होती है (जैसे सुबह और शाम), तो ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी बाहों और पैरों को ढकें। मच्छरों के काटने से बचने का सबसे अच्छा बचाव लंबी बाजू के कपड़े और लंबी स्कर्ट या पैंट हैं।

टॅग्स :दिल्लीडेंगू डाइटबाढ़Health and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला