लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्रियों के साथ अब्दुल्ला ने उठाया कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा

By भाषा | Updated: February 18, 2019 22:29 IST

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अब्दुल्ला की चिंताओं से सहमति जताते हुए उन्हें उठाये गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया।

Open in App

जम्मू, 18 फरवरी: नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में रहने वाले कश्मीरी छात्रों और अन्य की सुरक्षा का मुद्दा उाठाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला ने फोन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बातचीत की और उनसे छात्रों और अन्य कश्मीरी लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया।"

देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को मिल रही ‘‘धमकियाँ और उन्हें डराये जाने पर चिंता जाहिर करते हुए अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि छात्र दहशत में हैं और उन्हें अपनी जान का भय है। नेकां नेता ने कहा, ‘‘जिस इलाके में वह रहते हैं वहां सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ उनकी गलत मंशा के लिए उन्हें पकड़े जाने की आवश्यकता है।’’ 

प्रवक्ता ने बताया कि तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अब्दुल्ला की चिंताओं से सहमति जताते हुए उन्हें उठाये गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तीनों मुख्यमंत्रियों ने अब्दुल्ला को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाये गए कदमों के बारे में जानकारी दी। इस बीच अब्दुल्ला ने जम्मू के लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील दोहरायी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफफारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल