लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से घिरे उत्तर प्रदेश के 875 गांव, 578 बने टापू

By भाषा | Updated: August 20, 2020 19:31 IST

इनमें से 578 गांव टापू से बन गये हैं और उनका सम्पर्क अन्य स्थानों से पूरी तरह कट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और पीएसी की कुल 22 टीमें तैनात की गयी हैं।

उफनायी नदियों की बाढ़ से उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 875 गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इनमें से 578 का सम्पर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया है। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा, राप्ती और घाघरा नदियों की बाढ़ से प्रदेश के आम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, पीलीभीत, संतकबीर नगर तथा सीतापुर के 875 गांव प्रभावित हैं। इनमें से 578 गांव टापू से बन गये हैं और उनका सम्पर्क अन्य स्थानों से पूरी तरह कट गया है।

गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रही है। इसके लिये एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और पीएसी की कुल 22 टीमें तैनात की गयी हैं। कहीं भी हालात चिंताजनक नहीं हैं। बाढ़ प्रभावितों को ठहराने के लिये राज्य में कुल 373 शरणालय और 784 बाढ़ चौकियां बनायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को बाढ़ के कारण होने वाली जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये जरूरी कदम उठाने और इनके इलाज के लिये दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया