लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के 87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, जेडीयू के महेंद्र प्रसाद सबसे अमीर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 09:10 IST

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: राज्यसभा का आगामी चुनाव लड़ रहे 87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं जेडीयू के महेन्द्र प्रसाद 4,078 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चुनावी निगरानीकर्ता एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के पास (1,001 करोड़ रुपये से अधिक), जनता दल सेक्यूलर के बी एम फारुक के पास(766 करोड़ रुपये से अधिक), कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के पास(649 करोड़ रुपये से अधिक) और तेदेपा के सी एम रमेश(258 करोड़ रुपये से अधिक) की संपत्ति है। विज्ञप्ति के अनुसार बीजेडी के अच्युतानंद सामनन्ता के हलफनामे के अनुसार उनके पास सबसे कम 4.96 लाख रुपये की संपत्ति है।

राज्यसभा चुनाव: 7 केंद्रीय मंत्री समेत 33 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 23 मार्च को बाकी सीटों पर वोटिंग

अप्रैल और मई महीने में खाली हो रहीं राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार संसद के उच्च सदन की 16 राज्यों में खाली हो रहीं 58 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 23 मार्च को ही इस चुनाव की मतगणना भी होगी। इनमें उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 10 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र और बिहार से छह-छह, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच व गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सदस्यों का कार्यकाल इसी दिन पूरा होगा।

PTI-BHASHA इनपुट्स

टॅग्स :राज्य सभाजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो