लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में 58 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में लूट के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान, निहाल विहार के निवासी अनिल कुमार के रूप में की गई है, जिसके विरुद्ध पहले से नौ मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को पंजाबी बाग में रोहतक रोड पर मादीपुर बस स्टैंड के पास, राधे श्याम (52) नामक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।

उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के दिन राधे श्याम सदर बाजार क्षेत्र से रात बारह बजे के बाद निहाल विहार स्थित अपने घर के लिए निकला था।

पुलिस ने कहा कि उसका फोन भी गायब था।

उन्होंने कहा कि मृतक का फोन 26 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सक्रिय हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस उस क्षेत्र में पहुंची, जहां बांसुरा गांव में आरोपी छिपा था।

पुलिस को पता चला कि हाल ही में दिल्ली से 9-10 लोग उस स्थान पर एक आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस के दल को उन व्यक्तियों के बारे में पता चला, जिन्होंने वहां एक व्यक्ति को फोन बेचा था।

बाद में पुलिस की टीम दिल्ली लौट आई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, “मंगलवार को, आरोपी से संबंधित सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने पंजाबी बाग में सीमेंट साइडिंग के पास जाल बिछाया और एक आरोपी को पकड़ लिया।”

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह नशे का आदी है और वह इसके लिए दिल्ली के निहाल विहार में अपने दो पुश्तैनी घर बेच चुका है।

आरोपी ने कहा कि अब उसे पैसे की जरूरत है जिसके लिए वह छिनैती और लूटमार करता है।

पुलिस ने कहा कि उस रात, आरोपी बाइक पर सदर बाजार से निहाल विहार की ओर लौट रहा था जब उसने राधे श्याम को नशे की हालत में देखा और उसे लिफ्ट दी।

बाद में जब दोनों मादीपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे तो कुमार ने राधे श्याम को चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान हुई झड़प में आरोपी ने राधे श्याम की हत्या कर दी और भाग निकला।

उन्होंने कहा कि बाद में आरोपी सीतापुर भी गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट