लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2583, तमिलनाडु में 1661 और कर्नाटक में 677 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई: चेन्नई, 20 सितंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,583, तमिलनाडु में 1661, कर्नाटक में 677 जबकि हरियाणा में 13 नये मामले सामने आये । संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ फरवरी के बाद से सबसे कम मामले सामने आये। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में सोमवार को 2583 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 65,24,498 और 1,38,546 पर पहुंच गयी है । प्रदेश में अब तक 63,40,723 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 41,672 है ।

इसी प्रकार, तमिलनाडु सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1661 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 23 लोगों की मौत हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 26,47,041 और 35,360 हो गई है ।

उन्होंने बताया कि 1623 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,94,697 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार तक 16,969 मरीज उपचाराधीन थे ।

इस बीच, कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 677 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसके बाद संक्रमितों एवं मृतकों की संख्या क्रमश: 29,68,543 और 37,627 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 1,678 लेागों के ठीक होने के बाद संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 29,16,530 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में 14,358 मरीज उपचाराधीन हैं ।

दूसरी ओर, हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,70,746 पर पहुंच गयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9,808 पर स्थिर है।

इसमें कहा गया है कि अब तक प्रदेश में 7,60,598 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos