लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ की जेलों से रिहा किए गए 2368 बंदी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 13:32 IST

पांच केन्द्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों से अंतरिम जमानत, नियमित जमानत, पैरोल तथा सजा पूरी करने वाले और रिहाई के तहत 2,368 बंदियों को रिहा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए लॉकडाउन का पालन कराने की खातिर 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है तथा जेलों में शारीरिक रूप से दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करने के वास्ते 2,368 बंदियों को रिहा किया गया है। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साहू ने बताया कि राज्य की जेलों में कैदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए शारीरिक रूप से दूरी बनाने के साथ ही कई सावधानियां बरती जा रही है।

पांच केन्द्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों से अंतरिम जमानत, नियमित जमानत, पैरोल तथा सजा पूरी करने वाले और रिहाई के तहत 2,368 बंदियों को रिहा किया गया है। मंत्री ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने तथा लोगों को महामारी से बचाने के लिए धारा 144 का सख्ती से पालन करा रहा है। इस संबंध में समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए 1,316 प्राथमिकियां दर्ज की गई, 1,110 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 2,020 वाहनों को जब्त किया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 97 लाख 94 हजार 595 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साहू ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों- मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना तथा आंध्रप्रदेश की सीमाओं सहित जिले की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस मुख्यालय में कोरोना वायरस संबंधित प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जहां 24 घण्टे सभी जिलों से सतत संपर्क स्थापित कर कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में लोक निर्माण विभाग ने 40 सड़कों, 42 भवनों और 22 सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। मंत्री ने बताया कि देश में कविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों