लाइव न्यूज़ :

महोबा में कार और एंबुलेंस की भिड़ंत में 11 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:37 IST

Open in App

जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिदवारा गांव के नजदीक रविवार को एक कार और एंबुलेंस के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए।एंबुलेंस दिल्ली से एक व्यक्ति का शव लेकर महोबा जिले के कबरई क्षेत्र लौड़ा पहाड़ आ रही थी और कार सवार लोग बांदा से ओरछा जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब आठ बजे हुआ और टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। उन्होंने कहा कि हादसे में एंबुलेंस सवार एजाज, कट्टी, लालचन्द्र, संदीप, लालू, राखी और कार सवार मिताली, अंतरा सिंह, प्रिया दीक्षित, केशव सिंह व वैदेही सिंह घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक व्यक्ति का शव लेकर कबरई थाना क्षेत्र के लौड़ा पहाड़ गांव आ रही थी, जबकि कार सवार बांदा से ओरछा जा रहे थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJhansi Hospital Fire: नवजात शिशुओं की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, सपा ने की परिजनों को 1 करोड़ देने की मांग

भारतJhansi Hospital Fire: झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत; CM योगी ने दिए जांच के आदेश

भारतJhansi Hospital Fire: नवजात बच्चों की मौत का गुनहगार कौन? रोते-बिलखते परिवारों को कब मिलेगा इंसाफ; जानिए झांसी अग्निकांड से जुड़े 10 अपडेट

भारतछेड़खानी का मामला दर्ज कराने पर जलाई गई महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो