लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना का कहर, एक दिन में सर्वाधिक 10732 नए मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:14 IST

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महामारी की चौथी लहर ‘‘बहुत खतरनाक’’ है और यह बहुत तेजी से फैल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के शहर में 10,732 मामले दर्ज किए गए।दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे।

नयी दिल्लीदिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,732 नए मामले दर्ज किए गए जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि शहर में महामारी की चौथी लहर ‘‘बहुत खतरनाक’’ है और यह बहुत तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10-15 दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 10,732 मामले दर्ज किए गए।’’

दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे जबकि 19 नवंबर को शहर में कोविड-19 से 131 लोगों की मौत हुई जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘10,732 मामले आने से एक दिन पहले पहले दिल्ली में करीब 7,900 और उससे एक दिन पहले 8,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।’’ शनिवार को शहर में 7,897 नए मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई।

इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की सख्ंया बढ़कर 10.21 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,521 मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। उस दिन इस साल एक दिन में पहली बार 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया