लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन ने भारतीय महिला टीम को 4-3 से हराया, महिला हॉकी में मेडल का सपना टूटा

By विनीत कुमार | Published: August 06, 2021 8:51 AM

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन से 3-4 से हार गई। इससे पहले कल भारती पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

Open in App
ठळक मुद्देब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से मात दी।भारत की ओर से गुरजीत कौर ने दो गोल दागे, वहीं वंदना कटारिया ने एक गोल किया।भारतीय महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच पहले ही इतिहास रच चुकी थी।

टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार का सामना करना पड़ा है। ब्रिटेन ने इस मुकाबले में भारत को 4-3 से हराया। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने का सपना भी टूट गया। हालांकि शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी लेकिन कुछ अहम मौकों पर हुई गलतियां उस पर भारी पड़ी।  

इस मुकाबले में भारत की ओर से गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। वहीं वंदना कटारिया ने एक गोल किया। ब्रिटेन के लिये एलेना रायेर ने 16वें, साारा रॉबर्टसन ने 24वें, कप्तान होली पीयर्ने वेब ने 35वें और ग्रेस बाल्डसन ने 48वें मिनट में गोल दागे।

इससे पहले महिला हॉकी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 मॉस्को ओलंपिक में रहा था। भारतीय महिला टीम उस समय छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। ओलंपिक के उस चरण में महिला हॉकी का पदार्पण हुआ था और तब यह राउंड रोबिन के आधार पर खेला गया था। वहीं, कल ही पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी के पदक पर कब्जा किया था। 

भारत के खिलाफ पहले ग्रेट ब्रिटेन ने बनाई बढ़त

मैच के पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी लेकिन दूसरे क्वार्टर में कुल पांच गोल हुए। मैच का पहला गोल ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हुआ। 16वें मिनट में एलिना रेयर ने गोल कर ब्रिटेन की भारतीय टीम पर 1-0 की बढ़त कायम कर दी। इसके बाद भारत को 20वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि इसका फायदा टीम नहीं उठा सकी।

स्कोर को बराबरी पर लाने की भारतीय टीम की कोशिश को 24वें मिनट में एक बार फिर झटका लगा। ग्रेट ब्रिटेन की सारा रोबर्टसन ने गोल कर ब्रिटेन को 2-0 से आगे कर दिया। इससे ठीक एक मिनट पहले भारतीय खिलाड़ी निशा को मिले ग्रीन कार्ड की वजह से उन्हें दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 

भारतीय टीम ने दागे चार मिनट में तीन गोल

बहरहाल, दूसरा गोल खाने के बाद भारतीय महिलाओं ने आक्रमण तेज किया और उन्हें 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। ब्रिटेन ने इसे तो बचा लिया लेकिन भारत को एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला और इस बार गुरजीत कौर ने कोई गलती किए बिना गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।

भारत को 26वें मिनट में फिर गोल मिला। सलीमा टेटे की बदौलत ये पेनल्टी कॉर्नर भारत के खाते में आया और गुरजीत ने इसे भी गोल में बदलकर भारतीय खेमे में रोमांच भर दिया। अब बारी वंदना कटारिया की थी। ब्रिटेन इन दो झटकों से उबर पाता इससे पहले ही 29वें मिनट में उन्होंने गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 3-2 से आगे कर दिया।

तीसरे और चौथा क्वार्टर में ब्रिटेन ने किया गोल 

इसके बाद तीसरे क्वार्टर और खेल के 35वें मिनट में ब्रिटेन की ओर से पर्ने वेब हूली ने गोल कर स्कोर बराबर किया। अगले ही क्वार्टर में बेल्डसन ग्रेस (48वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल कर ब्रिटेन क 4-3 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम बराबरी नहीं कर सकी और मैच गंवा बैठी।

बताते चलें कि भारतीय महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था लेकिन 2016 रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन को हरा नहीं सकी जिससे कांस्य के करीब आकर चूक गई।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020हॉकी इंडियारानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलIND VS AUS Hockey match: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को लगातार चौथे मैच में धोया, 5 मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त

क्राइम अलर्टHockey Player Varun Kumar: इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई नाबालिग, शादी का वादा करके कई बार बलात्कार किया, बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया

अन्य खेलFIH Women’s Olympic Qualifiers: जर्मनी ने अमेरिका को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जानें टीम इंडिया किस स्थान पर, यहां देखें टॉप-8 पॉजिशन

अन्य खेलIndia vs Japan FIH Olympic Qualifiers place playoff: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला टीम नहीं!, हार से प्रशंसक टूटे, जापान ने 1-0 से हराया

अन्य खेलFIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: न्यूजीलैंड ने इटली को 3-1 से रौंदकर पांचवां स्थान हासिल, चिली ने चेक गणराज्य को 1-0 से कूटा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...