लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की टीम में वापसी

By भाषा | Published: May 31, 2018 1:39 PM

पूर्व कप्तान सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की नीदरलैंड में 23 जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई। पूर्व कप्तान सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की नीदरलैंड में 23 जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं।

सरदार गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में बुलाया गया था, जिसके बाद उनके टीम में वापसी की संभावना बन गई थी। बीरेंद्र लाकड़ा की भी टीम में वापसी हुई है। यह डिफेंडर भी कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम का हिस्सा नहीं था।

चयनकर्ताओं ने डिफेंडर रूपिंदर, कोठाजीत सिंह और गुरिंदर सिंह को बाहर किया है, जबकि जर्मनप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार को टीम में रखा गया है। स्ट्राइकरों में ललित उपाध्याय और गुरजंत सिंह को टीम से हटा दिया गया है, जबकि रमनदीप सिंह की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने गोलकीपर सूरज करकेरा की जगह कृष्ण बहादुर पाठक को रखा है।

श्रीजेश ने कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध है। उनकी अगुवाई में भारत ने पिछली बार रजत पदक जीता था। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था और यह 34 वर्षों में पहला अवसर था, जबकि भारत पोडियम तक पहुंचा था।

श्रीजेश ने कहा कि यह पहला अवसर था, जबकि हम स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंचे थे। हालांकि हमें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था, लेकिन यह हमारे लिए यादगार टूर्नामेंट था। इस बार भी हम इसे यादगार बनाना चाहते हैं, क्योंकि यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आखिरी संस्करण है।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह पक्की करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिये बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। एशियाई खेलों के लिए टीम का चयन राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

भारत चैंपियन्स ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 23 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है : 

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक 

रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास।

मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेन्साना सिंह कंगंजम (उप कप्तान) सरदार सिंह और विवेक सागर प्रसाद।

अग्रिम पंक्ति : सुनील सोवरपेट विटालचार्य, रमनदीप सिंह मनदीप सिंह, सुमित कुमार (जूनियर) आकाशदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह।

टॅग्स :हॉकी इंडियासरदार सिंहहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलIND VS AUS Hockey match: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को लगातार चौथे मैच में धोया, 5 मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त

क्राइम अलर्टHockey Player Varun Kumar: इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई नाबालिग, शादी का वादा करके कई बार बलात्कार किया, बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया

अन्य खेलFIH Women’s Olympic Qualifiers: जर्मनी ने अमेरिका को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जानें टीम इंडिया किस स्थान पर, यहां देखें टॉप-8 पॉजिशन

अन्य खेलIndia vs Japan FIH Olympic Qualifiers place playoff: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला टीम नहीं!, हार से प्रशंसक टूटे, जापान ने 1-0 से हराया

अन्य खेलFIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: न्यूजीलैंड ने इटली को 3-1 से रौंदकर पांचवां स्थान हासिल, चिली ने चेक गणराज्य को 1-0 से कूटा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...