लाइव न्यूज़ :

जयपुर मोम संग्रहालय में लगा हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का पुतला

By भाषा | Updated: November 2, 2018 10:36 IST

जयपुर के नाहरगढ किले में स्थित जयपुर मोम संग्रहालय में हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह का मोम पुतला लगाया गया है।

Open in App

जयपुर के नाहरगढ किले में स्थित जयपुर मोम संग्रहालय में हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह का मोम पुतला लगाया गया है। संग्रहालय के निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने गुरूवार को पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह के परिजनों की मौजूदगी में संग्रहालय में उनके मोम के पुतले का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 'फ्लिकर सिंह' के नाम से विख्यात संदीप सिंह ने भारतीय हॉकी को कई स्वर्णिम क्षण दिए हैं।

जयपुर मोम संग्रहालय में महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मदर टेरेसा, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, जयुपर के पूर्व शासकों सहित अन्य विभूतियों की मोम और सिलिकॉन की मूर्तियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में मोम पुतलों की संख्या 36 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि संदीप सिंह साल 2006 में एक टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की यात्रा के दौरान गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने दो वर्ष के स्वास्थ्य लाभ के बाद सफल वापसी की और सुल्तान अजलन शाह कप में भारत को दूसरा स्थान दिलवाने में मदद की। वर्ष 2009 में वह भारत की टीम के कप्तान बने।

टॅग्स :संदीप सिंहजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...