36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक बनाकर इस प्रारूप में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 21:28 IST2026-04-25T21:23:54+5:302026-04-25T21:28:37+5:30

Vaibhav Sooryavanshi becomes youngest score 1000 runs in T20 cricket Century in 36 balls Suryavanshi in Chris Gayle club 37 balls 103 runs 12 sixes 5 fours | 36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

photo-bcci

googleNewsNext
Highlightsशतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। आठ मैचों में 41.71 के औसत और 229.92 के स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए।आईपीएल 2026 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने महज 36 गेंदों में शतक बनाया।

जयपुरः राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने अपने उभरते हुए आईपीएल करियर में तीसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस युवा प्रतिभा ने इस सीजन में सात मैचों में 205 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 250 से अधिक रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक बनाकर इस प्रारूप में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। उनका शतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने इस सीजन में आठ मैचों में 41.71 के औसत और 229.92 के स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए।

शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2026 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने महज 36 गेंदों में शतक बनाया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक था। सूर्यवंशी के नाम टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में बनाया था।

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था। तीन अंकों का आंकड़ा छूने के ठीक एक गेंद बाद सूर्यवंशी साकिब हुसैन की गेंद पर लेग बिफोर विकेट आउट हो गए। आज वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके मारे।

37 गेंदों में 103 रनों की अपनी पारी के दौरान, सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में आठ पारियों में 244 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए थे, जिससे वह ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। 

Open in app