लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीता गोल्ड मेडल

By IANS | Updated: February 8, 2018 17:39 IST

लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तो वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में ओडिशा ने बाजी मारी।

Open in App

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में हरियाणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तो वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में ओडिशा ने बाजी मारी। ओडिशा ने गुरुवार को हुए फाइनल में पंजाब को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। लीग मैच में पंजाब को 3-0 से हराने वाली ओडिशा की टीम ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। ओडिशा ने शुरू से ही तेज खेल दिखाया और सुशील धनवर ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद 41वें मिनट में सुदीप चिर्माको ने गोल कर ओडिशा की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच खत्म होने से पहले पंजाब ने एक गोल किया लेकिन वह मैच में वापसी नहीं कर पाए।

चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 5-1 से रौंदकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले, झारखंड ने लड़कियों की प्रतियोगिता में हरियाणा को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली और दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। पहले हाफ के 32वें मिनट में सुभानी बेंग्रा ने झारखंड के लिए पहला गोल किया।

दूसरा हाफ शुरू होने के आठ मिनट बाद कप्तान शर्मिला ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले गोल से उत्साहित हरियाणा के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज कर दिया और अनु ने गोल कर हरियाणा को 2-1 से जीत दिला दी।

जीत के बाद हरियाणा की कोच नितिन सबरवाल ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। हमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी चाहिए थी। हम झारखंड को पहले हरा चुके हैं और हमें उनकी रणनीति की जानकारी हैं। हमने उसी के दौरान अपनी रणनीति बनाई और वह काम कर गई।

एक अन्य मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पंजाब के लिए सिमरनजीत ने तीन और बलजीत कौर एवं मिताली ने 1-1 गोल किया।

टॅग्स :खेलो इंडिया स्कूल गेम्सहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKhelo India Athletes: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'खेलो इंडिया के एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे'

अन्य खेलKhelo India Youth Games 2023: मध्य प्रदेश टीम ने मलखंब में 5 स्वर्ण और 4 रजत पदक पर किया कब्जा, बालिका में महाराष्ट्र और बालक वर्ग में एमपी ने मारी बाजी

अन्य खेलKhelo India Youth Game: 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक खेलो इंडिया युवा खेल, 27 मुकाबले और 10000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग, 8 शहरों में आयोजन, देखें शेयडूल

अन्य खेलखेलो इंडिया की तर्ज पर हर वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित होगा: पीएम नरेंद्र मोदी

अन्य खेलKhelo India Medals Tally: खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...