Khelo India Medals Tally: खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा

By भाषा | Published: January 14, 2020 09:32 AM2020-01-14T09:32:23+5:302020-01-14T09:32:23+5:30

महाराष्ट्र ने सोमवार को चार ही स्वर्ण जीते और 16 पीले तमगो के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। उसके कुल 71 पदक हैं।

Khelo India Youth Games: Haryana Wins 12 Golds To Go Past Maharashtra In Medals Tally | Khelo India Medals Tally: खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा

Khelo India Medals Tally: खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा

हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे दिन 12 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने कबड्डी में चार, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में तीन तीन और साइकिलिंग तथा जिम्नास्टिक में एक एक स्वर्ण समेत कुल 17 स्वर्ण अपने नाम किये। इससे वह पदक तालिका में छठे से पहले स्थान पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र ने सोमवार को चार ही स्वर्ण जीते और 16 पीले तमगो के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। उसके कुल 71 पदक हैं। अंडर 21 जिम्नास्ट अदिति दांडेकर और चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने महाराष्ट्र को स्वर्ण दिलाया। महिला अंडर 21 फाइनल में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को हराया। एथलेटिक्स में तमिलनाडु ने पांच स्वर्ण जीते।

अंडर 21 चार गुणा सौ मीटर रिले में केरल को पीला तमगा मिला। तमिलनाडु के एस सरन (अंडर 21 लंबी कूद), पवित्रा (अंडर 21 बांस कूद) और बाबिशा (अंडर 21 त्रिकूद) ने स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु आठ स्वर्ण समेत 25 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। दिल्ली तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। तीरंदाजी में हरियाणा ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते।

मध्यप्रदेश को तीरंदाजी में दो स्वर्ण मिले। रोडरेस में असम की गंगुत्री बारडोलोइ ने महिलाओं का अंडर 21 खिताब जीता जबकि पुरुष वर्ग में हरियाणा के अनिल मंगला विजयी रहे। निशानेबाजी में गुजरात के ऋषिराज जडेजा ने अंडर 21 दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में अंडर 17 खिताब अपने नाम किया।

Web Title: Khelo India Youth Games: Haryana Wins 12 Golds To Go Past Maharashtra In Medals Tally

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे