लाइव न्यूज़ :

'सूरमा' की रिलीज से पहले जानिए संदीप सिंह की कहानी, जिसका खेल देख पाकिस्तानी गोलकीपर को हुआ 'लूज मोशन'

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2018 10:06 IST

भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। दोनों ही गोल संदीप ने दागे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और 'फ्लिकर सिंह' के नाम से मशहूर संदीप सिंह की बायोपिक 13 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इसमें संदीप सिंह के हॉकी खेलने की शुरुआत से लेकर उनकी साथ हुई दुर्घटना और फिर तमाम चुनौतियों को मात देते हुए भारतीय टीम में वापस जगह बनाने की कहानी है। 

साल 2004 में अपने इंटरनेशनल हॉकी करियर की शुरुआत करने वाले संदीप वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना होने से 2 दिन पहले 22 अगस्त 2006 को शताब्दी एक्सप्रेस में गलती से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीठ में गोली लगने के बाद संदीप पैरालाइज हो गए और दो साल तक मैदान पर नहीं आए। हॉकी छूट चुका था लेकिन संदीप हार नहीं माने। इसके बाद उन्होंने अपनी हिम्मत और जज्बे के बल पर वापस भारतीय टीम में जगह बनाई और भारतीय टीम की कमान संभाली।

पाकिस्तान के खिलाफ जब 2009 में संदीप ने किया हैरान

संदीप 2008 में इंटरनेशनल हॉकी में कदम रख चुके थे और सुलतान अजलान शाह कप में उन्होंने 8 गोल दागे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। साल 2009 नें भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में यह टूर्नामेंट खेला। टीम सेमीफाइनल में पहुंची जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से था।

भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। दोनों ही गोल संदीप ने दागे थे लेकिन इस मैच की दिलचस्प कहानी कुछ और है। दरअसल, उस मैच में पाकिस्तान को दो गोलकीपरों का इस्तेमाल करना पड़ा। आमतौर पर हॉकी में ऐसा होता नहीं और जो गोलकीपर मैदान पर मैच शुरू होने के साथ उतरता है, वही आखिर तक रहता है। इस मैच में लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान को हाफ-टाइम के बाद दूसरा गोलकीपर उतारना पड़ा था।

पाकिस्तान के गोलकीपर को हुआ 'लूज मोशन'

संदीप ने खुद ही इसका खुलासा करते हुए बताया कि उस मैच में पाकिस्तान के गोलकीपर सलमान अकबर थे। वह उस समय दुनिया के नंबर-एक गोलकीपर थे। जाहिर है पाक टीम उन्हीं के साथ सेमीफाइनल में पहले उतरी लेकिन हाफ टाइम के बाद उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद पाक कोच संदीप के पास आए और कहा- 'संदीप तुम कैसी फ्लिक करने लग गए हो कि हमारे गोलकीपर को लूज मोशन हो जाता है तुम्हारे नाम से।'  

संदीप को उनके शानदार खेल के लिए बाद में 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने 2012 में भी भारत का लंदन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया। 

टॅग्स :संदीप सिंहसूरमा फिल्मपाकिस्तानहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...