लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक टेस्ट इवेंट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराया, अभियान की शानदार शुरुआत

By भाषा | Updated: August 17, 2019 12:47 IST

Indian women’s hockey team: गुरजीत कौर के शानदार खेल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जापान को हराकर की शानदार शुरुआत

Open in App

तोक्यो, 17 अगस्त: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान जापान पर 2-1 की जीत से ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू किया। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ गुरजीत कौर की मदद से नौंवे ही मिनट में बढ़त बना ली थी लेकिन मेजबान टीम ने 16वें मिनट में अकी मितसुहासी के मैदानी गोल से 1-1 से बराबरी हासिल की।

हालांकि गुरजीत ने फिर 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक रहा। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और पहले 10 मिनट में ही उसे कुछ मौके मिल गये। दोनों टीमें ओलंपिक खेलों के दिशानिर्देशों के अनुसार 16 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थीं। दोनों ने समय समय पर पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों को अंदर-बाहर किया।

जापान को स्थानापन्न खिलाड़ी का फायदा हुआ और 29 साल की मितसुहासी ने टीम को बराबरी दिलायी। भारतीय टीम ज्यादा हमले बोल रही थी, हालांकि दोनों टीमें एक दूसरे की रणनीति को अच्छी तरह समझ रही थी क्योंकि दोनों पिछले दो वर्षों में आपस में काफी बार खेली हैं। इससे हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा।

तीसरे क्वॉर्टर में भारतीय टीम ने शुरू में दबदबा बनाया और 35वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। 23 वर्षीय गुरजीत ने इस मौके का फायदा उठाकार गोल कर दिया। मेजबान टीम ने बचे हुए समय में बराबरी करने की कोशिश की लेकिन उसकी खिलाड़ी मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। 

टॅग्स :भारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम की बड़ी जीत, मैच में भारत ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

अन्य खेलभारत ने एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी गोलफेस्ट में उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा, ललित, वरुण और मनदीप की हैट्रिक

अन्य खेलमलेशिया को हराने के बाद इंडियन हॉकी टीम कर रही एशियाई गेम्स की तैयारी, कैप्टन हरमनप्रीत ने ने टीम को लेकर कही ये बात

अन्य खेलHockey World Cup 2023: भारत ने जापान को 8-0 से हराकर अपने विश्वकप अभियान को किया समाप्त

अन्य खेलHockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप में भारत का शानदार आगाज, पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...