लाइव न्यूज़ :

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और 4 अन्य खिलाड़ियों में कोविड-19 के ‘हल्के लक्षण’

By भाषा | Updated: August 8, 2020 21:09 IST

मनप्रीत के अलावा, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक राष्ट्रीय शिविर के शुरू होने से पहले इस खतरनाक वायरस की जांच में पॉजिटिव मिले थे...

Open in App

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के चिकित्सकों ने शनिवार को कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा कोविड ​​-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये चार अन्य खिलाड़ियों में इस बीमारी के ‘हल्के लक्षण’ है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

साइ ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु के ‘नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रह रहे खिलाड़ी वहां के चिकित्सक के अलावा राज्य सरकार के एक अन्य चिकित्सक की निगरानी में हैं। राज्य सरकार के चिकित्सक को साइ के अनुरोध पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त साइ ने मणिपाल अस्पताल के बोर्ड विशेषज्ञ चिकित्सकों का इंतजाम किया है।

राज्य सरकार की ओर से नियुक्त चिकित्सक डॉ. अविनाश एचआर ने कहा कि सभी पांच खिलाड़ियों में हल्के लक्षण है जिसमें से सिर्फ एक को हल्का बुखार है। उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी को छोड़कर चार अन्य को बुखार नहीं है। वे ठीक हैं और हम उनकी प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के अलावा दूसरी दवाइयां दे रहे हैं।’’

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘मैं लगातार इन पांचों के संपर्क में हूं और वे अच्छा कर रहे हैं। साइ ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ देखभाल देने के लिए हर व्यवस्था की है। शेफ उनकी पसंद के अनुसार विशेष व्यंजन बना रहे हैं और एथलीट इसे लेकर बहुत खुश हैं।’’

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...