लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारतीय पुरूष हाकी टीम की दमदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: August 20, 2018 23:39 IST

भारत ने 10 मैदानी गोल, छह पेनल्टी कार्नर से और एक स्पाट गोल दागा। टीम ने 11 पेनल्टी कार्नर में से छह को गोल में बदला।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त: भारतीय पुरूष हाकी टीम ने आज यहां निचली रैंकिंग पर काबिज इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर एशियाई खेलों में खिताब बचाव करने की शानदार शुरूआत की। पूल ए के एकतरफा मुकाबले में भारत के लिये तीन भारतीय खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनायी। 

दिलप्रीत सिंह (छठे, 29वें, 32वें मिनट), सिमरनजीत सिंह (13वें, 38वें, 53वें मिनट) और मंदीप सिंह (29वें, 44वें, 49वें मिनट) ने हैट्रिक की। वहीं अन्य गोल रूपिंदर पाल सिंह (पहले और दूसरे मिनट), आकाशदीप सिंह (10वें, 44वें मिनट), एस वी सुनील (25वें), विवेक सागर (26वें), हरमनप्रीत सिंह (31वें) और अमित रोहिदास (54वें) ने दागे। 

भारतीयों के इस मुकाबले में काफी गोल करने की उम्मीद थी क्योंकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी दुनिया की पांचवें नंबर की टीम के खिलाफ कहीं भी चुनौती पेश करते नहीं दिखे। इंडोनेशिया को मेजबान होने के नाते इस स्पर्धा में खेलने का मौका मिला है।  भारत ने पहले ही मिनट से गोल की शुरूआत की और हूटर बजने तक यह सिलसिला जारी रहा। भारत ने गोल में 40 शॉट लगाये जिसमें से उन्होंने 17 को गोल में तब्दील किया। 

भारत ने 10 मैदानी गोल, छह पेनल्टी कार्नर से और एक स्पाट गोल दागा। टीम ने 11 पेनल्टी कार्नर में से छह को गोल में बदला। इंडोनेशियाई टीम केवल एक बार भारतीय गोल के करीब पहुंच सकी जिससे दोनों टीमों के बीच मुकाबले के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब भारतीय टीम बुधवार को हांगकांग से खेलेगी। 

टॅग्स :एशियन गेम्सहरमनप्रीत सिंहइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 PoTM के साथ नंबर-1 पर हरमनप्रीत कौर, T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...