लाइव न्यूज़ :

महीने में 3-4 बार स्वप्नदोष होता है, क्या यह यौन रोग है, शादी पर फर्क पड़ेगा, कैसे रुकेगा, क्या करूं?

By उस्मान | Updated: September 18, 2019 15:37 IST

Healthy sex tips : एक्सपर्ट के अनुसार, किसी सेहतमंद इंसान को महीने में दो से तीन बार स्वप्नदोष होता है, तो ऐसा होना आम बात है। लेकिन अगर आप लगातार इससे पीड़ित हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

Open in App

सवाल- मुझे महीने में कई बार स्वप्नदोष (Nocturnal emission Or night fall) हो रहा है और इस वजह से मुझे कमजोरी सहित कई समस्याएं महसूस होती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि अपनी इस समस्या के बारे में किसी को कैसे बताऊं। मुझे शर्म महसूस होती है और भविष्य को लेकर डर लगता है। क्या नियमित रूप से स्वप्नदोष होना कोई सेक्स समस्या है, क्या स्वप्नदोष होने से मुझे किसी बीमारी का खतरा है? 

जवाब- दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना इस सवाल का जवाब दे रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, स्वप्नदोष एक ऐसा शब्द है जो हर पुरुष के जीवन से जुड़ा है। इस एक शब्द को लेकर कई पुरुषों के मन में काफी सवाल भी रहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो स्वप्नदोष होने पर काफी परेशान हो जाते हैं और इलाज करवाने के लिए दरबदर घूमा करते हैं।

आपको बता दें कि स्वप्नदोष एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें इंसान अपने सपने में यह देखता है कि वो किसी के साथ या यूं कहें कि अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है, जिसके बाद स्वप्नदोष हो जाता है। नींद से जागने पर आपको इस बात का अहसास होता है कि आप तो सपना देख रहे थे। 

महीने में दो से चार बार स्वप्नदोष होना सामान्य

किसी सेहतमंद इंसान को अगर एक महीने में दो से तीन बार स्वप्नदोष होता है, तो ऐसा होना आम बात है। आपको बता दें कि ऐसा होना एक नेचुरल प्रक्रिया भी है, इसलिए आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

अंडकोष में वीर्य का उत्पादन 24 घंटे तक चलता है और वीर्य पुटिकाओं (seminal vesicles) में जमा हो जाता है। सेमिनल पुटिकाओं को आप पानी की टंकी मान लीजिए और 24 घंटे उत्पादन में टंकी का फुल होना आम बात है। यानी टंकी के भरने से पानी बहना आम है। 

स्वप्नदोष के गंभीर कारण

अगर आपको बहुत अधिक स्वप्नदोष होता है, तो इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिन्हें गंभीरता से लेना जरूरी है। इनमें मुख्यतः कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव, प्रोस्टेट समस्याएं, नर्व इंजरी आदि शामिल हैं। इस मामले में आपको इलाज कराने की जरूरत हो सकती है।

स्वप्नदोष से बचने के उपाय

अत्यधिक हस्तमैथुन करना स्वप्नदोष का एक बड़ा कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको बहुत अधिक यौन संबंध या हस्तमैथुन से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्वप्नदोष के साथ-साथ शीघ्रपतन जैसी समस्या से भी बचने में मदद मिल सकती है।

आपको मसालेदार भोजन करना चाहिए, बेहतर डाइट लेनी चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके अलावा सोने से पहले पेशाब जरूर करें, पोर्न से बचें, अच्छी किताबें पढ़ें या अच्छा संगीत सुनें। जो लोग टेस्टोस्टेरोन की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें दवा लेना बंद कर देना चाहिए या रात को इसकी खुराक कम कर देनी चाहिए।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीघरेलू नुस्खेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए