लाइव न्यूज़ :

सावधान! शरीर में खून की कमी होने पर डेंगू का ज्यादा खतरा, तेजी से खून बनाती हैं ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: September 18, 2019 12:19 IST

Healthy Diet Tips: जिन लोगों के खून में आयरन की कमी होती है उनसे मच्छरों के जरिये दूसरे लोगों को डेंगू के संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

Open in App

जिन लोगों के खून में आयरन की कमी होती है उनसे मच्छरों के जरिये दूसरे लोगों को डेंगू के संक्रमण का खतरा अधिक होता है। एक अध्ययन में यह दावा करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि बीमारी के दौरान लौह तत्वों का सेवन करने वाले रोगी मच्छरों के काटने से होने वाले इस रोग के प्रसार को बढ़ने से रोक सकते हैं।

डेंगू बुखार एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर चकत्ते पड़ना और तेज दर्द होना शामिल हैं। डेंगू के कुछ मामलों में रोगी का सही समय पर इलाज नहीं होने से मौत तक हो जाती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर साल डेंगू के करीब 39 करोड़ मामले आते हैं और इसका प्रकोप अब अफ्रीका, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र के 100 से अधिक देशों में है।

नेचर माइक्रोबायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार डेंगू के जिन रोगियों के रक्त में आयरन का स्तर अधिक होता है उनका रक्त चूसने वाले मच्छरों के जरिये आगे वायरस का संक्रमण होने की आशंका कम होती है। 

अमेरिका के कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के पेंघुआ वांग के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या डेंगू रोगी के रक्त की गुणवत्ता का डेंगू वायरस के प्रसार पर असर होता है। उन्होंने स्वस्थ कार्यकर्ताओं के रक्त के नमूने लिये और हर नमूने में डेंगू के वायरस को डाला। जब उन्होंने मच्छरों को इस रक्त का सेवन कराया और देखा कि हर बैच में से कितने मच्छर संक्रमित हुए हैं तो उन्हें परिणामों में कई अंतर दिखाई दिये।  

खून की कमी से बचने के लिए खायें ये चीजें

1) टमाटरटमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किशमिश किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

3) पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केलाकेले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) अंजीरएक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

6) आंवलाआंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण ये पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

7) कंटोलायह सब्जी बहुत ताकतवर मानी जाती है। इस सब्जी के सेवन से शरीर से न सिर्फ कमजोरी खत्म होती है बल्कि शरीर को ताकतवर भी बना देती है। कई स्थानों पर इसको मीठा करेला या ककोड़े के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें की इस सब्जी में मीट से भी 50 गुना प्रोटीन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। इस कारण यह सब्जी शरीर की आंतरिक सफाई में महत्वपूर्ण योगदान करती है।

8) खजूरखजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खजूर हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्ट्रेस को दूर करने और पुरुषों के लिए सेक्स पावर को बढ़ाने का काम करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए