लाइव न्यूज़ :

सूजन की आयुर्वेदिक दवा : शरीर की भीतरी या बाहरी सूजन को कम करने के लिए आजमाएं 8 घरेलू उपचार

By उस्मान | Updated: October 3, 2020 12:54 IST

सूजन का घरेलू इलाज : वैसे तो यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन कई बार काफी तकलीफ दे सकती है

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल भाषा में इडिमा (Edema) कहा जाता हैकई बार सूजन अंगों को नुकसान भी कर सकता है आयुर्वेदिक चीजों से इलाज संभव

शरीर में सूजन का होना एक आम समस्या है जिसे मेडिकल भाषा में इडिमा (Edema) कहा जाता है। अक्सर यह समस्या खुद ठीक हो जाती है लेकिन कई मामलों में यह समस्या गंभीर हो सकती है। कई बार शरीर में भीतरी या बाहरी सूजन का कारण इंफेक्शन के बजाय कुछ और हो सकता है, जो आपके लिए इतना खतरनाक हो सकता है कि अंगों को नुकसान भी कर सकता है।

सूजन के लक्षण

शरीर के जिस हिस्से में सूजन होती है, उस हिस्से में खुजली होना, त्वचा का शुष्क होना, कमजोरी, बुखार, पेट फूलना, त्वचा में खिंचाव होना या चोट लगने वाले हिस्से में दर्द महसूस होना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

सूजन दूर करने के घरेलू उपाय

गाजर के बीजएक गिलास पानी में दो चम्मच गाजर के बीजों को आंच में उबालें और फिर इसे ठंडा करके पियें। इस उपाय को प्रतिदिन करने से सूजन तेजी से कम हो सकती है। 

मक्खनमक्खन में काली मिर्च के चूर्ण को डाल कर अच्छे से मिलाकर सेवन करते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन खत्म हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत अधिक मात्रा में नमकीन मक्खन का सेवन न करें। 

कच्चा आलूऐसा माना जाता है कि आलू सूजन कम करने में सहायक है। 400 ग्राम पानी में 200 ग्राम कच्चे आलू को काटकर आंच में उबालें और इसे सूजन पर सेक करें। आलू के टुकड़ों का लेप करने से सूजन जल्दी खत्म हो सकती है। 

तरबूज के बीजतरबूज के बीजों को छाया में सुखा लें और इन्हें पीस लें। इसके बाद एक कप पानी में तीन-चार चम्मच तरबूज के जिसे बीजों को मिलाकर एक घंटे के लिए भिगो लें और इसे छानकर पीते रहने से सूजन कम हो सकती है। दिन में कई बार इसके सेवन से जल्दी लाभ मिलेगा।

हल्दी वाला दूधएक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर और पिसी हुई मिश्री को मिलकर प्रतिदिन पीने से सूजन दो-तीन दिन में खत्म हो सकती है। लेकिन सूजन खत्म होने या कम होने की स्थिति में इस उपाय को बंद न करें। कम से कम 3-4 माह इस उपाय को जरूर करें। ताकि आपको फिर से सूजन की समस्या ना हो।

जौ का पानीजौ में वो सभी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। एक लीटर पानी में एक कप जौ को उबालकर और फिर इसे ठंडा करके पीते रहने से सूजन कम होने लगती है। इस उपाय को नियमित रूप से करते रहना चाहिए।

सरसों का तेल350 ग्राम सरसों के तेल में 120 ग्राम लाल मिर्च के चूर्ण को मिलाकर इसे आंच पर गर्म करें और उबलने के बाद इसे छान लें और सूजन वाली जगह पर इसका लेप लगाएं। ऐसा करने से सूजन ठीक हो सकती है। 

धनिया के पत्तेधनिया की ताजी पत्तियों और धनिया के सूखे बीजों दोनों में ही सूजन को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं। पैरों में सूजन होने पर एक कप पानी को उबालने के लिए रख दें इसमें 3 चम्मच साबुत धनिया डाल दें। इसे उबालकर पकने दें। जब तक कि पानी आधा ग्लास ना रह जाए। अब इसे आंच से उतारकर छान लें और एक चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार पिएं।

जैतून का तेलथोड़े से जैतून के तेल में लहसुन की दो तीन काली काटकर भून लें और फिर इसमें से लहसुन अलग कर लें। अब इस तेल को पैरों पर लगा कर दिन में दो-तीन बार मालिश करें। इससे पैरों की सूजन ठीक होती है और दर्द से भी राहत मिलता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब