लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : होली मिलन समारोह में कोरोना वायरस से बचने के उपायों पर चर्चा, मुफ्त बांटें गए फेस मास्क

By उस्मान | Updated: March 9, 2020 17:34 IST

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में चल रहे हैं जागरूकता अभियान

Open in App

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच लोगों में वायरस को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से केडब्ल्यू समूह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लोगों को कोरोना वायरस से बचने और सचेत रहने पर भी चर्चा हुई। यह आयोजन केडब्ल्यू ग्रुप के गाजियाबाद के राज नगर में खुलने वाले दिल्ली-6 मॉल में किया गया। 

होली मिलन समारोह काफी खास रहा क्योंकि इस मिलन समारोह का मकसद होली की हुल्लड़बाजी नहीं बल्कि दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी कोरोना वायरस की बीमारी रही। 

होली मिलन सामारोह के जरिए  केडब्ल्यू ग्रुप के एमडी पंकज कुमार जैन ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का काम किया। एमडी ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों से मिलकर कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों को इस बीमारी से खुद को बचाने के लिए कई अहम सुझाव दिए। 

ओयजन में ना सिर्फ लोगों को जागरुक किया गया बल्कि कोरोना के वायरस से बचाने के लिए लोगों के बीच मास्क और हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों का वितरण किया गया ताकि लोग इस वायरस से खुद को बचा सके। 

इस मिलन का उद्देश्य न सिर्फ होली का जश्न मनाना था बल्कि वायरस से जुड़े नए खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने वाला यह सत्र लोगों को संक्रमण का शिकार होने से बचाने के उपायों पर भी केंद्रित था। 

पंकज कुमार ने कहा, 'एक जिम्मेदार समूह के तौर पर हम हर किसी को कोरोना के खिलाफ शिक्षित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मिलन समारोह के जरिये हम आगामी हालात के लिए लोगों में कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच गई है। नए मामले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम में सामने आये हैं। देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। 

कोविड-19 की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले। इनमें केरल के वे तीन मरीज भी थे जिन्हें पिछले महीने सेहत में सुधार आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार