लाइव न्यूज़ :

चबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 5, 2025 05:29 IST

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सुपर फ्रूट आपकी सेहत को अनगिनत लाभ देता है। यह विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है।

Open in App

Benefits of Guava Leaves: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सुपर फ्रूट आपकी सेहत को अनगिनत लाभ देता है। यह विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। अमरूद में पोटेशियम ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर यह फल वजन कम करने में भी सहायक होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद की तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। ऐसा माना जाता है कि अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे क्वेरसेटिन का भंडार हैं। आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं या इन्हें कच्चा भी चबाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इनसे आपको और क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक कई देशों में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लोग अमरूद के पत्तों की चाय पीते हैं। इसके यौगिक भोजन के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह सुक्रोज और माल्टोज़ के अवशोषण को रोकते हैं। अमरूद की पत्ती की चाय कई अलग-अलग एंजाइमों को रोकती है जो पाचन तंत्र में कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देती हैं। 

वजन करते हैं कमअगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपके लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है। अमरूद के पत्तों की चाय कॉम्पलेक्स कार्ब्स को शुगर में बदलने से रोकती हैं, जिससे तेजी से वजन कम होता है। लाभ पाने के लिए नियमित रूप से अमरूद की चाय या जूस पिएं।

कैंसर से बचाने में सहायकअमरूद की पत्तियां कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं। विशेष रूप से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और ओरल कैंसर को। इसका कारण यह है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन की उच्च मात्रा होती है। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि लाइकोपीन कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

बालों के झड़ने से बचाने में मददगारअगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके बालों से वरदान साबित हो सकती हैं। अमरूद की पत्तियों को उबालकर सिर पर मसाज करने से आपको लाभ हो सकता है। अमरूद एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है जो बालों के विकास के लिए मददगार है।

दस्त में फायदेमंद एक रिपोर्अट के अनुसार, अमरूद के पत्तों में स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया के विकास को रोकने की क्षमता होती है, जो दस्त का एक सामान्य कारण है। अमरूद के पत्तों की चाय पीने से पेट दर्द को कम करने, पानी वाले मल को कम करने और दस्त को सही करने में मदद मिल सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायकअमरूद के पत्ते शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मोटापे और दिल से जुड़ीं कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

दांत का दर्द होगा दूरअमरूद के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से यह ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से अमरूद की पत्ती दांत दर्द, सूजे हुए मसूड़ों और ओरल अल्सर के लिए एक शानदार घरेलू उपचार के रूप में काम करती है। आप इन समस्याओं को ठीक करने के लिए पत्तियों को चबा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसर डाइट चार्टहेयर केयरस्किन केयरडायबिटीज डाइटवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबच्चों में मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की होगी जांच?, केंद्र ने आरबीएसके का दायरा बढ़ाया

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी