लाइव न्यूज़ :

सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह हरी सब्जी

By उस्मान | Updated: May 24, 2018 17:14 IST

शतावरी का जूस पीने से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने और अवसाद से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

Open in App

शतावरी (Asparagus) एक औषधीय पौधा है जिसका उपयोग कई दवाइयों में होता है। परंपरागत रूप से शतावरी को महिलाओं की जड़ी बूटी माना गया है, हांलाकि यह पौधा पुरुषों के हार्मोन लेवल को बढ़ा कर उनकी कामुकता में भी इजाफा कर सकता है। यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसमें फूल व मंजरियां एक से दो इंच लम्बे एक या गुच्छे में लगे होते हैं. शतावरी का रस लेने से शरीर की गर्मी, अम्लता तथा पेट के अल्सर के इलाज में फायदा होता है। अध्ययनों के अनुसार, इस सब्जी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। शतावरी का जूस पीने से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने और अवसाद से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) डायबिटीज करे कंट्रोल

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शतावरी का जूस पीने से इंसुलिन के स्राव में सुधार लाने में मदद मिलती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। 

2) कैंसर से करे बचाव

एंटीऑक्सीडेंट, फ़्लवोनोइड्स और इन्फ्लैमटोरी तत्त्वों से भरपूर शतावरी का ह्यूमन कोलोन कार्सिनोमा सेल्स पर एंटीकैंसर प्रभाव पड़ता है। 

3) लीवर रहता है हेल्दी

यह एक नेचुरल मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि ये पेशाब बढ़ाती है और लीवर को साफ करने में मदद करती है। 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज, कैंसर से बचाती है हल्दी, यह भी हैं 10 फायदे

4) अवसाद से बचाव

शतावरी एक एंटीडिप्रेसन्ट के रूप में काम करती है। जर्नल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शतावरी का जूस पीने से अवसाद को रोकने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में दस्त (Diarrhea) से छुटकारा पाने के लिए 3 दिन ऐसे खायें अनार

5) कब्ज से बचाती है

शतावरी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होते हैं, जिस वजह से ये सब्जी पाचन में सुधार करने और आपको कब्ज जैसी गंभीर समस्या से बचाने में सहायक है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना