लाइव न्यूज़ :

'फ्लाइंग सिख' के उस बेटे की कहानी जिसने गोल्फ की दुनिया में लहराया भारत का परचम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 15, 2017 11:32 AM

जिस खिलाड़ी ने गोल्फ की दुनिया में भारत को पहचान दिलाई उसका नाम है जीव मिल्खा सिंह, वह फ्लाइंग सिंख मिल्खा सिंह के बेटे हैं और आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी रोचक कहानी

Open in App
ठळक मुद्देजीव मिल्खा सिंह का जन्म 15 दिसंबर 1971 को हुआ थाजीव मिल्खा सिंह के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे

दो बार एशियाई टूर और चार यूरोपियन टूर जीतने वाले जीव मिल्खा सिंह दुनिया के शीर्ष 50 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय गोल्फर हैं। जीव का जन्म 15 दिसंबर 1971 को चंडीगढ़ में हुआ था। जीव फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह और भारत की महिला वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बेटे हैं। बचपन से घर में भी खेल के माहौल ने जीव को खेल के प्रति आकर्षित किया। हालांकि उन्होंने अपनी मां और पिता से अलग गोल्फ का चयन किया।

मिल्खा सिंह नहीं चाहते थे स्पोर्ट्स में आएं जीवखेल में नाम कमाने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक खिलाड़ी बने। हमेशा से उनकी चाहत थी कि उनका बेटा डिग्री लेकर डॉक्टर बने। एक इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने बताया था कि खेल में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, इसलिए वो अपने बेटे को खेल से दूर रखना चाहते थे और डॉक्टर बनाना चाहते थे।

जीव के ऊपर था पिता के नाम का प्रेशरजीव मिल्खा सिंह अपनी पहचान खुद पक्की करना चाहते थे, लेकिन करियर के शुरुआती साल जीव के लिए काफी संघर्षपूर्ण थे। क्योंकि उन पर उनके पिता मिल्खा सिंह के फेम का प्रेशर और लोगों की उनसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं थीं। इसके बावजूद गोल्फ की दुनिया में उन्होंने अपना नाम कमाया और चंद सालों में उन्होंने अपना जौहर दिखाते हुए बुलंदियां हासिल कर ली।

पिता के विरोध के बावजूद नहीं छोड़ा खेलपिता के विरोध और लोगों के प्रेशर के बावजूद जीव मिल्खा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी बात पर टिके रहे कि उन्हें गोल्फर ही बनना है। इसके लिए वो दिन में लगातार 6-6 घंटे तक प्रैक्टिस करते थे।

जीव मिल्खा सिंह की उपलब्धियांजीव मिल्खा सिंह जनवरी 2006 में पाकिस्तान ओपन में टाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2006 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉल्वो चाइना ओपन खिताब जीता। 2006 में ही जीव ने जापान में कैसियो वर्ल्ड ओपन, वॉल्वो मास्टर्स और एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीता। साल 2006 में ही उन्हें एशिया टूर के यूबीएस गाला में तीन अवॉर्ड जीतने पर प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। दिसम्बर 2006 में जीव मिल्खा सिंह ने जापान में निप्पन सीरीज जेटी गोल्फ कप का खिताब अपने नाम किया।

टॅग्स :जीव मिल्खा सिंहमिल्खा सिंहगोल्फ
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलअदिति अशोक विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी

कारोबारपूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी ने दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में खरीदा 160 करोड़ रुपये का बंगला

भारतपंजाब विस ने मिल्खा, यशपाल व कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी

अन्य खेलओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक उपलब्धि दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया

अन्य खेलटोक्यो ओलंपिकः मामूली अंतर और बनते-बनते रह गया गोल्फ में इतिहास, चौथे स्थान पर रहीं अदिति अशोक

गोल्फ अधिक खबरें

गोल्फइजराइल-हमास युद्ध में 29 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत, कतर से भिड़े नेतन्याहू

गोल्फटाइगर वुड्स कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, एयरबैग से बची जान, अस्पताल में चल रहा है ऑपरेशन

गोल्फसोफिया पोपोव ने जीता महिला ब्रिटिश ओपन खिताब, मेजर टूर्नामेंट जीतने वाली जर्मनी की पहली महिला बनीं

गोल्फअर्जुन अटवाल की नजरें विनधैम चैंपियनशिप में 10 साल बाद फिर खिताब जीतने पर

गोल्फदुनिया के नंबर-1 गोल्फर बने जस्टिन थॉमस, खिताब के साथ रचा इतिहास