टोक्यो ओलंपिकः मामूली अंतर और बनते-बनते रह गया गोल्फ में इतिहास, चौथे स्थान पर रहीं अदिति अशोक

By अभिषेक पारीक | Published: August 7, 2021 11:53 AM2021-08-07T11:53:02+5:302021-08-07T11:57:31+5:30

टोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही।

Tokyo Olympics: Aditi ashok finishes fourth position, brilliant show in golf | टोक्यो ओलंपिकः मामूली अंतर और बनते-बनते रह गया गोल्फ में इतिहास, चौथे स्थान पर रहीं अदिति अशोक

फाइल फोटो

Highlightsटोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही। गोल्फ में भारत की दीक्षा डागर संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रही और कुल छह ओवर 290 स्कोर किया। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में मामूली अंतर के कारण पदक जीतने से चूक गई। खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करने के बाद अदिति चौथे स्थान पर रही। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई। 

ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे स्थान के साथ दिन की शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे वह पिछड़ गई। करीब सौ बरस बाद गोल्फ की वापसी वाले रियो ओलंपिक में भी अदिति ने भाग लिया और उस वक्त उन्होंने 41वां स्थान हासिल किया था। 

आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए। दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच रजत पदक के लिये प्लेआफ खेला गया जिसमें इनामी ने बाजी मारी। तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे। 

अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थी लेकिन दो बोगी से वह को से पीछे रह गई जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाये तीन ही ड्रॉप शॉट खेले। गोल्फ में भारत की दीक्षा डागर संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रही जिन्होंने आखिरी दौर में एक अंडर 70 और कुल छह ओवर 290 स्कोर किया। 

 

Web Title: Tokyo Olympics: Aditi ashok finishes fourth position, brilliant show in golf

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे