लाइव न्यूज़ :

Coronavirus को रोकने के फीफा के अभियान से जुड़े सुनील छेत्री और लियोनेल मेसी, करेंगे ये काम

By भाषा | Updated: March 24, 2020 09:36 IST

इस वीडियो अभियान को 13 भाषाओं में तैयार किया गया है जिसमें 28 खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय कप्तान छेत्री, अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के अलावा कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील छेत्री को फीफा ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान के संचालन के लिए चुना है।फीफा ने विश्व-प्रसिद्ध फुटबॉलरों के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ एक नया जागरूकता अभियान शुरू किया है।

नई दिल्ली। करिश्माई भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को फीफा ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान के संचालन के लिए चुना है, जिसमें उनके साथ दुनिया के मौजूदा और पूर्व 28 दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व-प्रसिद्ध फुटबॉलरों के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ एक नया जागरूकता अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के जरिए दुनिया भर के लोगों से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पांच प्रमुख चरणों का पालन करने का आह्वान किया गया है। इस अभियान का नाम ‘ पास द मैसेज टू किक आउट कोरोना वायरस (कोरोना वायरस को हराने के लिए संदेश फैलाये) है जिसमें डब्ल्यूएचओ के मार्गदर्शन में लोगों को लोगों के स्वास्थ्य के लिए पांच प्रमुख चरणों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें हाथ धोना, खांसने से जुड़ा शिष्टाचार, चेहरे को छूने से बचना, शारीरिक दूरी और अगर अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर में रहना शामिल है।

इस वीडियो अभियान को 13 भाषाओं में तैयार किया गया है जिसमें 28 खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय कप्तान छेत्री, अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के अलावा फिलिप लाहम, इकर कैसिलास और कार्ल्स पुयोल जैसे विश्व कप विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टी.ए. घेब्रेसस ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से अभियान की आभासी शुरुआत में कहा, ‘‘फीफा और उसके अध्यक्ष जियान्नी इन्फेंटिनो शुरू से ही इस महामारी के खिलाफ संदेश देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।"

इन्फेंटिनो ने कहा, ‘‘हमें कोरोनोवायरस का मुकाबला करने के लिए टीम वर्क की आवश्यकता है। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह काम किया है क्योंकि स्वास्थ्य पहले आता है। मैं दुनिया भर के फुटबाल समुदाय का आह्वान करता हूं कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और संदेश को प्रसारित करने में हमारा साथ दें।’’

टॅग्स :फीफासुनील छेत्रीलियोनेल मेसीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका