लाइव न्यूज़ :

लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वॉलिफायर मैच से निलंबित, ये है वजह

By भाषा | Updated: July 24, 2019 13:38 IST

Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वॉलिफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है और साथ ही उन पर 1500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है

Open in App

आसुनसियोन (पराग्वे), 24 जुलाई: लियोनेल मेसी को विश्व कप 2022 के लिये अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वॉलिफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है और दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था ने इसके साथ ही उन पर 1500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कानमिबोल) ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। मेसी को कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के लिये चिली के खिलाफ खेले मैच के दौरान लाल कार्ड मिला था।

मेसी खेल के 37वें मिनट में चिली के गैरी मेडल से भिड़ गये थे और इन दोनों को बाहर कर दिया गया था। अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था।

दक्षिण अमेरिका में विश्व कप क्वॉलिफाइंग मैच मार्च से शुरू होंगे। फैसले में मेसी के कोपा अमेरिका संगठन पर लगाये गये आरोपों का जिक्र नहीं किया गया है।

मेसी ने चिली के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें रेड कार्ड दिखाए जाने के फैसले की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार व्याप्त था और इसमें ब्राजील को जिताने के लिये पूरी तैयारियां की गयी थीं। मेसी ने बाद में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ से माफी मांगी थी। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीकोपा अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका