लाइव न्यूज़ :

मेसी की चोट से फीका हुआ ला-लीगा में बार्सिलोना की जीत का जश्न, हुए तीन हफ्ते के लिए बाहर

By भाषा | Updated: October 21, 2018 18:49 IST

Lionel Messi: चैंपियंस लीग में सेविला के खिलाफ बार्सिलोना की 4-2 से जोरदार जीत में लियोनेल मेसी के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया

Open in App

बार्सिलोना, 21 अक्टूबर: दिग्गज फुटबॉलर और बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी को दांए हाथ में फ्रैक्चर के कारण तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। इस चोट के कारण मेसी स्पेनिश लीग में अगले सप्ताह चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। 

इसके अलावा वह चैंपियंस लीग में बुधवार को इंटर मिलान के खिलाफ घरेलू मैच और छह नवंबर को इटली में होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें यह चोट शनिवार को कैम्प नाउ स्टेडियम में सेविला के खिलाफ खेले गए स्पेनिश लीग मैच में लगी। चोटिल होने से पहले मेसी ने मैच में गोल भी दागा था जिससे बार्सिलोना की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। 

मेसी को यह चोट सेविला के फ्रांको वाजक्येज से टकराने से लगी जिसके बाद उन्हें मैदान पर चिकित्सा मुहैया करायी गई। लेकिन दर्द के कारण वह ज्यादा देर तक मैदान पर रूक नहीं पाएऔर 26वें मिनट में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान में उतारा गया। 

बार्सिलोना क्लब की ओर से जारी बयान के कहा गया, 'मेसी के परीक्षण में यह पता चला कि उनके दांए हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर है। वह लगभग तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे।' 

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका