लाइव न्यूज़ :

बार्सीलोना में उथल-पुथल के बीच क्लब के साथ मेसी के भविष्य पर लगा सवालिया निशान

By भाषा | Updated: August 19, 2020 12:46 IST

Lionel Messi: बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का करार भले ही 2021 तक हो लेकिन चैंपियंस लीग क्वॉर्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख से मिली 8-2 से करारी शिकस्त के बाद क्लब के साथ उनके भविष्य पर संशय के बादल

Open in App
ठळक मुद्देलियोनेस मेसी के बार्सिलोना के साथ करार 2021 तक होने के बावजूद क्लब छोड़ने की अटकलें तेज सी ने इस सत्र में पिछले सत्रों की तुलना में कहीं अधिक अपना पक्ष रखा है

बार्सीलोना: बायर्न म्यूनिख के खिलाफ चैंपियन्स लीग के क्वॉर्टर फाइनल में 8-2 की शर्मनाक हार के बाद अपने ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव का वादा करने वाला बार्सीलोना नए कोच की घोषणा करने के करीब है जबकि अगले साल उसे नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। इस बीच एक बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को अपने साथ जोड़कर रख पाएगी या नहीं।

एक दशक से अधिक समय तक टीम के सबसे बड़े स्टार रहे मेसी का बार्सीलोना के साथ अनुबंध 2021 तक है लेकिन वह क्लब के साथ अपने असंतोष को छिपा नहीं रहे हैं। बार्सीलोना के अध्यक्ष जोसेप बारटोम्यू ने मंगलवार को बार्सा टीवी से कहा, ‘‘मैंने अब तक मेसी से बात नहीं की है लेकिन उनके पिता से बात की है।’’

मेसी बार्सिलोना की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी सब की तरह मेसी भी निराश और हताश हैं। यह पीड़ादायक था लेकिन हमें खुद को संभालना होगा। हम सभी को ऐसा करना होगा।’’

मेसी ने इस सत्र में पिछले सत्रों की तुलना में कहीं अधिक अपना पक्ष रखा है और वह टीम की समस्याओं और क्लब के निदेशकों के खराब फैसलों के बारे में बोलते रहे हैं। उन्होंने हालांकि टीम को छोड़ने के स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं लेकिन हाल में उठाए उनके कदमों से टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर सवालिया निशान लग गया है।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका