लाइव न्यूज़ :

2019 बेलोन डिओर पुरस्कार की रेस में लियोनल मेसी हैं सबसे आगे, महिला वर्ग में अमेरिका रेपिनो है दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 11:43 IST

इस खिताब के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से दुनियाभर के 180 पत्रकारों ने अपना वोट देकर विजेता चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देलियोनल मेसी 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।महिला फुटबॉलर की रेस में अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो सबसे आगे चल रही हैं।

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार जीतने की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि महिला फुटबॉलर की रेस में अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो सबसे आगे चल रही हैं। मेसी और मेगन को पिछले महीने फीफा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

इस खिताब के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से दुनियाभर के 180 पत्रकारों ने अपना वोट देकर विजेता चुना है। 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार के विजेता का ऐलान आज (सोमवार) किया जाएगा।

पिछले साल क्रोएशिया के कप्तान और मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने यह खिताब अपने नाम किया था। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में मेस्सी और रोनाल्डो के 10 साल के वर्चस्व को पिछले साल लुका मोड्रिच ने तोड़ा था। मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस खिताब को सबसे ज्यादा 5-5 बार जीता है।

वहीं अमेरिकी दिग्गज मेगन रेपिनो को पिछले महीने फीफा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। अमेरिका की इस स्टार की दो साथी खिलाड़ियों टोबिन हीथ और एलेक्स मोर्गन को भी 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली थी।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका