लाइव न्यूज़ :

FIFA: इस खिलाड़ी ने गरीबी के चलते किया था फुटबॉलर बनने का फैसला, पढ़ें इसकी निजी जिंदगी की स्टोरी

By भाषा | Updated: June 23, 2018 08:04 IST

बेल्जियम के इस स्ट्राइकर ने पनामा के खिलाफ दो गोल दागकर विश्व कप में शानदार तरीके से शुरुआत की, लेकिन बहुत कम लोग उनकी निजी जिंदगी से वाकिफ होंगे।

Open in App

मास्को, 23 जून। बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने पनामा के खिलाफ दो गोल दागकर विश्व कप फुटबॉल में शानदार तरीके से शुरुआत की, लेकिन बहुत कम लोग उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलात से वाकिफ होंगे।

लुकाकू ने वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट दप्लेयर्सट्रिब्यून डॉट काम से बात करते हुए अपनी गरीबी के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह छोटे थे तो उनके घर में खाने की कमी होती थी और कभी कभार वे अंधेरे में प्रार्थना करते थे, क्योंकि उनके पास अपार्टमेंट में बिजली का बिल भरने के लिए पैसा नहीं होता था। (फीफा विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

रोमेलू लुकाकू ने इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास इतना पैसा नहीं होता था कि हम पूरे हफ्ते के अंत तक की जरूरतों को पूरा कर सकें। हम सिर्फ गरीब ही नहीं थे, बल्कि बहुत गरीब थे। पच्चीस वर्षीय लुकाकू ने कहा कि मेरे पिता पेशेवर फुटबॉलर थे, लेकिन वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव में थे और सारा पैसा खत्म हो चुका था।

इस फॉरवर्ड ने याद करते हुए कहा कि वह सिर्फ छह साल के थे, जब उन्हें अपने परिवार की गरीबी का अहसास हुआ था। क्योंकि उन्होंने अपनी मां को दूध में पानी मिलाते हुए देखा था ताकि यह सभी के लिए पर्याप्त हो सके। यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं ये खिलाड़ी, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

इसके बाद ही उन्होंने फैसला किया था कि पेशेवर फुटबॉल से वह अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालेंगे और उन्होंने अपनी प्रतिभा के बूते यह कर भी दिखाया। अब वह मैनचेस्टर यूनाईटेड जैसे क्लब के साथ खेलते हैं। इससे पहले वह चेल्सी, वेस्ट ब्रोमविच एलबियोन और एवर्टन जैसे क्लबों में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं।

रोमेलू लुकाकू बेल्जियम के लिए रिकॉर्ड स्कोरर रहे हैं, उन्होंने 70 मैचों में 38 गोल दागे हैं। लुकाकू ने अपने शानदार फॉर्म को विश्व कप में भी जारी रखा है और पनामा के खिलाफ दो गोल दागकर इसे साबित भी कर दिया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका