लाइव न्यूज़ :

FIFA: पोलैंड-कोलंबिया की रोचक भिड़ंत आज, हारने वाली टीम का सफर होगा खत्म

By भाषा | Updated: June 24, 2018 12:36 IST

FIFA World Cup 2018: टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद पोलैंड और कोलंबिया की टीमों के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी।

Open in App

कजान (रूस), 24 जून। जेम्स रोड्रिगेज के छह गोल की बदौलत कोलंबिया ने जब 2014 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी तो रेडामेल फलकाओ उस टीम का हिस्सा नहीं थे। मोनाको के इस 32 वर्षीय स्ट्राइकर के पास अब अपनी छाप छोड़ने का मौका है।

कोलंबिया के कप्तान फलकाओ के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती टीम को पोलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले जापान के खिलाफ मिली 1-2 की शिकस्त से उबारने की है। मैच में हार जोस पेकरमैन की टीम को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी। (फीफा विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

घुटने की चोट के कारण ब्राजील में हुए विश्व कप की टीम से बाहर हुए फलकाओ ने कहा कि आज हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम जीतने के लिए बाध्य हैं। हमें जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अब दो टीमों के खिलाफ खेलना है और ये मैच हमारे लिए फाइनल की तरह होंगे, या तो वे आगे बढ़ेंगे या हम।

टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद हालांकि कोलंबिया के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। कोलंबिया की टीम अधिकांश मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली और जापान को कड़ी टक्कर देने में सफल रही लेकिन युया ओसाको ने 73वें मिनट में गोल दागकर जापान को दक्षिण अमेरिकी देश पर पहली जीत दिलाई और चार साल पहले इस टीम के खिलाफ 1-4 की हार का बदला भी चुकता कर दिया।  (यह भी पढ़ें- FIFA: गोल के मामले में रोनाल्डो को टक्कर दे रहा है यह खिलाड़ी, दो मैच में दागे चार गोल)

दूसरी तरफ पोलैंड को भी अपने पहले मैच में सेनेगल के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी और उसकी नजरें भी टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी। फलकाओ पहले ही बार्यन म्यूनिख के रोबर्न लेवानदोवस्की से टीम को खतरा जता चुके हैं। उन्होंने कहा है कि पोलैंड का यह स्ट्राइकर किसी भी समय विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकता है।

फलकाओ ने मोनाको टीम के अपने साथी कामिल ग्लिक की भी तारीफ की जिनके बायें कंधे में चोट के बाद पोलैंड के डिफेंस में वापसी करने की उम्मीद है जो सेनेगल के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका