लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप 2018: रोनाल्डो ने फिर किया कमाल, मोरक्को के खिलाफ गोल से तोड़ा 62 साल पुराना रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 21, 2018 12:21 IST

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को के खिलाफ गोल दागते हुए पुर्तगाल के लिए अपने गोलों की संख्या 85 तक पहुंचा दी

Open in App

मॉस्को, 21 जून: पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार खेल की बदौलत पुर्तगाल ने बुधवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-बी मैच में मोरक्को को 1-0 से हरा दिया। स्पेन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद ये पुर्तगाल की इस विश्व कप में पहली जीत है। स्पेन के खिलाफ शानदार हैट-ट्रिक लगाने वाले रोनाल्डो ने मोरक्को के खिलाफ सिर्फ चौथे मिनट में ही गोल दागते हुए पुर्तगाल को जीत दिला दी।

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने अपने नाम एक कमाल का रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। हेडर से दागा गया ये गोल रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल में 85वां गोल दागा और यूरोप के सबसे कामयाब फुटबॉलर बन गए। रोनाल्डो ने हंगरी के फेरेंस पुस्कास का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1945 से 1956 के बीच हंगरी के लिए 84 गोल दागे थे। 

हालांकि इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में अभी रोनाल्डो दूसरे नंबर पर हैं, और ये रिकॉर्ड ईरान के अली दायेई के नाम है जिन्होंने 149 मैचों में 109 गोल दागे हैं।

देखें वीडियो: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के सातवें दिन का हाल

पढ़ें: FIFA World Cup: रोनाल्डो ने फिर दिखाया जलवा, पुर्तगाल की मोरक्को पर 1-0 से संघर्षपूर्ण जीत

अपने इस प्रदर्शन पर रोनाल्डो ने कहा, मैं खुश हूं कि मैंने गोल किया, लेकिन सबसे महत्वूर्ण चीज है कि हम मैच जीते...हमें आगे बढ़ने के क्रम में मैच दर मैच सोचना होगा।

मोरक्को के खिलाफ गोल दागते हुएए 33 वर्षीय रोनाल्डो पुर्तगाल के जोस टोरेस के माद एक ही वर्ल्ड कप में दाएं पैर, बाएं पैर और हेडर से गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। टोरेस ने ये उपलब्धि 1966 के वर्ल्ड कप में हासिल की थी। 

पढ़ें: FIFA: सुआरेज ने अपने 100वें मैच में किया गोल, सऊदी अरब को मात देकर अंतिम 16 में उरुग्वे

रोनाल्डो के 85 इंटरनेशनल गोलों में पांच हैट-ट्रिक, 14 बार दो गोल, 38 बार एक गोल और एख मैच में चार गोल शामिल हैं। रोनाल्डो ने अपने पिछले तीन वर्ल्ड कप 2006, 2010 और 2014 में तीन ही गोल दागे थे जबकि इस बार वह अब तक सिर्फ दो ही मैचों में चार गोल दाग चुके हैं।

पढ़ें: FIFA World Cup: स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया, दर्ज की विश्व कप 2018 की पहली जीत

यूरोप के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने वाले फुटबॉलर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-85 गोलफेरेंस पुस्कास-84 गोलसैंडोर कॉस्सि-75 गोलमिरास्लोव क्लोस-71 गोल

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफीफा विश्व कपफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका