लाइव न्यूज़ :

FIFA Awards: रोनाल्डो को पछाड़ मेसी रिकॉर्ड छठी बार बने फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर, मेगन रेपिनो बनीं बेस्ट महिला प्लेयर

By सुमित राय | Updated: September 24, 2019 09:17 IST

मेसी ने इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देलियोनल मेसी को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया है।लियोनल मेसी ने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है, जबकि रोनाल्डो पांच बार जीत चुके हैं।अमेरिका की मेगन रेपिनो को फीफा के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया है। मेली ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है।

पिछले साल क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीता था, लेकिन इस साल वह शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना सके। लियोनल मेसी ने छठी बार यह खिताब अपने नाम कर रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पांच बार इस खिताब पर कब्जा किया है। मेसी ने इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।

खिताब की दौड़ में इन दोनों के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे, जिन्होंने पिछले महीने मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर  यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता था। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले डिफेंडर बने थे।

मेगन रेपिनो बनीं बेस्ट महिला प्लेयर

अमेरिका की मेगन रेपिनो को फीफा के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिन्होंने पहली बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। रेपिनो को ये अवॉर्ड अमेरिका को वर्ल्ड कप जिताने के लिए मिला है। उन्होंने वर्ल्ड कप में 6 गोल दागे थे, जिसके लिए उनको गोल्डन बॉल अवॉर्ड मिला था। वो 6 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने वाली खिलाड़ी थीं।

इन्हें मिला बेस्ट कोच का अवॉर्ड

इटली के मिलान में आयोजित किए गए समारोह में फीफा पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कोच का खिताब लिवरपूल के बॉस जुर्गेन क्लॉप को दिया गया। जुर्गेन क्लॉप ने मैनचेस्टर सिटी के पेप गार्डियोला और टॉटेनहम के मौरिसियो को पछाड़कर कोच का खिताब अपने नाम किया।

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम की कोच जिल एलिस को 'सर्वश्रेष्ठ महिला कोच' के अवार्ड से नवाजा गया। जिल एलिस ने इंग्लैंड की फिल नेविल और नीदरलैंड की कोच सरीना वीगमैन को पछाड़कर बेस्ट फीफा महिला कोच का खिताब अपने नाम किया।

इन्होंने जीता सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब

लिवरपूल के एलिसन ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का खिताब जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का खिताब एटलेटिको मैड्रिड की वैन वीनेंडाल के नाम रहा। एलिसन सिटी के एंडरसन और बार्सिलोना के मार्क आंद्रे टेर को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर बने, वहीं चिली की क्रिस्टियन एंडलर और स्वीडर की हेडविग लिंडहल को पीछे छोड़ खिताब अपने नाम किया।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डोफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका