लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक और रिकॉर्ड, 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, रियल मैड्रिड के लिए किए 450 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2021 14:57 IST

Cristiano Ronaldo: सबसे अधिक गोल रियल मैड्रिड के लिए किए हैं। 438 मैच में 450 गोल किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआर्सेनल पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की।पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की।क्लब और देश के लिए मिलाकर 800 गोल के आंकड़े को पूरा किया। 

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और इतिहास कायम कर दिया। 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हो गए हैं। अब तक 801 गोल चुके हैं। विशाल करियर की उपलब्धि हासिल की।

सबसे अधिक गोल रियल मैड्रिड के लिए किए हैं। 438 मैच में 450 गोल किए हैं। पेले ने 769 और फेरेंक पुस्कास ने 761 गोल किए थे। पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्सेनल पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की।

रोनाल्डो ने इस दौरान शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने 800 गोल पूरे किये। रोनाल्डो ने मैच के 52वें मिनट में गोल कर क्लब और देश के लिए मिलाकर 800 गोल के आंकड़े को पूरा किया।  उन्होंने इसके बाद 70वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले एमिल स्मिथ ने 14वें और मार्टिन ओडेगार्ड ने 54वें मिनट में आर्सेनल के लिए जबकि ब्रुनो फर्नांडेस ने 44वें मिनट में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए गोल किया था। मैनचेस्टर की टीम ने जर्मनी के दिग्गज कोच राल्फ रेंगनिक के आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालने से पहले यह जीत दर्ज की।

पिछले महीने 21 तारीख को ओले गुनार सोल्सकर को बर्खास्त किए जाने के बाद पूर्व खिलाड़ी माइकल केरिक मैनचेस्टर युनाईटेड के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। केरिक ने प्रभारी रहते टीम ने तीन मैच खेले लेकिन उसे किसी में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा।

width="640" height="360" src="http://www.espn.in/core/video/iframe?id=4537739&endcard=false" allowfullscreen frameborder="0"

यहां देखें आंकड़ेः

टीम                                                 मैच               गोल

स्पोर्टिंग सीपी                                    31                5

मैनचेस्टर युनाइटेड (पहला स्पैल)   292             118

रियल मैड्रिड                                  438             450

जुवेंटस                                           134              101

मैनचेस्टर युनाइटेड (दूसरा स्पैल)   16                 12

पुर्तगाल                                        184               115 

कुल                                          1,095              801।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका