लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो को दो साल जेल की सजा, 18.8 मिलियन डॉलर का लगा जुर्माना

By सुमित राय | Updated: June 16, 2018 10:54 IST

फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक बुरी खबर आई है।

Open in App

फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक बुरी खबर आई है। रोनाल्डो पर टैक्स चोरी के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा रोनाल्डो पर 18.8 मिलयन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में उन्होंने स्पेन के अधिकारियों से समझौता कर लिया है और दो साल जेल की सजा भी कबूल कर ली है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि रोनाल्डो को जेल नहीं जाना होगा, क्योंकि स्पेन के कानून के मुताबिक, पहली बार दो साल या इससे कम सजा पाने वाला शख्स प्रोबेशन (जांच के दायरे) में भी सजा काट सकता है।

रोनाल्डो पर क्या है आरोप

पिछले साल स्पेन के टैक्स अधिकारियों ने रोनाल्डो पर 17.3 मिलियन डॉलर्स (118 करोड़ रुपए) के टैक्स चोरी का आरोप लगाया था। टैक्‍स अधिकारियों का मानना था कि रोनाल्‍डो ने 2011 से 2014 के दौरान रियाल मैड्रिड के लिए खेलते हुए जानबूझकर अपनी इनकम छिपाई थी और रोनाल्डो पर टैक्स चोरी से जुड़े चार मामले दर्ज किए गए थे।

मेसी को भी हुई थी 21 महीने की सजा

रोनाल्डो की तरह ही स्पेन के ही एक क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी को टैक्स चोरी के मामले में 21 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। मेसी को भी 2016 में 4.7 मिलियन डॉलर्स (करीब 32 करोड़ रुपये) के टैक्स चोरी के मामले में दोषी पाया गया था। हालांकि, कोर्ट से मेसी को राहत मिली थी और जेल की सजा के बदले सिर्फ दो करोड़ रुपये चुकाने के निर्देश दिए गए थे।

टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका