लाइव न्यूज़ :

बेस्ट फीफा प्लेयर अवॉर्ड के लिए चुने गए रोनाल्डो और मेसी, ये खिलाड़ी दे रहा है कड़ी टक्कर

By सुमित राय | Updated: September 3, 2019 14:21 IST

फीफा अवॉर्ड्स के सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को मिलान में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया।सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए इंग्लैंड की लुसी ब्रॉन्ज को चुना गया है।सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को मिलान में किया जाएगा।

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ियों की इस लिस्ट में लिवरपूल के डिफेंडर विरगिल वान डिज्क को भी जगह मिली है। बता दें कि रोनाल्डो और मेसी को वान डीज्क कड़ी टक्कर दे सकते हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते के यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ दिया था।

वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए इंग्लैंड की लुसी ब्रॉन्ज को चुना गया है, जिन्होंने पिछले सप्ताह यूईएफए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया था। इसके अलावा महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑरलैंडो प्राइड की एलेक्स मॉर्गन और रीगन एफसी की मेगन रापीनो को भी जगह मिली है। बता दें कि सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को मिलान में किया जाएगा।

पुरस्कारों के लिए चुने गए उम्मीदवार :

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - जुवेंटस एफसीलियोनेल मेस्सी (अर्जेंटीना) - एफसी बार्सिलोनावर्जिल वैन डिक्ज (नीदरलैंड) - लिवरपूल

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी

लुसी ब्रॉन्ज (इंग्लैंड) - ओलंपिक लियोनिसएलेक्स मॉर्गन (यूएसए) - ऑरलैंडो प्राइडमेगन रापीनो (यूएसए) - रीगन एफसी

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच

पेप गार्डियोला (स्पेन) - मैनचेस्टर सिटीजुर्गन क्लॉप (जर्मनी) - लिवरपूलमौरिसियो पोचेतीनो (अर्जेंटीना) - टोटेनहम हॉटस्पर

बेस्ट फीफा महिला कोच

जिल एलिस (यूएसए) - यूएसए नेशनल टीमफिल नेविल (इंग्लैंड) - इंग्लैंड नेशनल टीमसरीना वीगमैन (नीदरलैंड) - नीदरलैंड नेशनल टीम

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर

एलिसन (ब्राजील) - लिवरपूलएडर्सन सैन्टाना डी मोरेस (ब्राजील) - मैनचेस्टर सिटीमार्क-आंद्रे टेर स्टेगन (जर्मनी) - एफसी बार्सिलोना

बेस्ट फीफा महिला गोलकीपर

क्रिस्टियन एंडलर (चिली) - पेरिस सेंट-जर्मेनहेडविग लिंडहल (स्वीडन) - चेल्सी / वोल्फ्सबर्गसाड़ी वैन वेनेंदल (नीदरलैंड) - आर्सेनल / एटलेटिको मैड्रिड

फीफा पुस्कस अवॉर्ड

लियोनेल मेस्सी (अर्जेंटीना) - Real Betis v FC Barcelona (ला लीगा- 17 मार्च 2019)जुआन फर्नांडो क्वेन्ंटो (कोलंबिया) - River Plate v Racing Club (अर्जेंटीना सुपर लीगा- 10 फरवरी 2019)डैनियल जसोरी (हंगरी) - Debrecen FC v Ferencvaros TC (नेम्जेटी बाजनोसक आई- 16 फरवरी 2019)

टॅग्स :फीफाक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका